Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: एक वाहन चोर पकड़ा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा ०१ वाहन चोर अभियुक्त को फर्जी नम्बर प्लेट लगी मोटरसाईकिल के साथ किया गिरफ्तार।

जनपद मुजफ्फरनगर में वाहन चोर अभियुक्तों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाईन के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा ०१ वाहन चोर अभियुक्त को कम्पनी बाग में गेट न-२ से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से चोरी की ०१ मोटरसाईकिल (जिस पर फर्जी नम्बर प्लेट लगी है) को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त रामौतार उर्फ राहुल पुत्र विजयपाल कश्यप निवासी गाव नसीरपुर थाना तितावी, जिसके कब्जे से चोरी की ०१ स्पलैण्डर मोटरसाईकिल (जिस पर फर्जी नम्बर प्लेट लगी है) बरामद हुई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० विनोद कुमार अत्री, है०का० रणजीत सिंह थाना सिविल लाईन शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + four =