उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar News: हर्ष फायरिंग में छत पर खड़ी एक महिला को लग गई गोली, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

Muzaffarnagar News: घुड़चढ़ी के दौरान युवकों का तमंचे पर डिस्को जानलेवा साबित हो गया. तमंचा लेकर डांस कर रहे युवकों ने हर्ष फायरिंग करने लगे, ऐसे में छत पर खड़ी एक महिला को गोली लग गई. गोली लगने से महिला गंभीर रुप से घायल हो गई. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं फायरिंग करने वाले पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया.

 रतनपुरी थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव का है. भूपखेड़ी निवासी अमित कुमार की बारात निकल रही थी. बारात के प्रस्थान करने से पहले घुड़चढ़ी हो रही थी, जिसमें डीजे की थाप पर जमकर नाच-गाना हो रहा था. इसी दौरान डीजे पर नाच रहे कुछ युवकों द्वारा हर्ष फायरिंग की गई. गोली छत पर खड़ी होकर नाच देख रही सविता को गोली लग गई. जानकारी मिलते ही घुड़चढ़ी में नाच रहे युवक मौके से भाग निकले. वहीं घायल महिला सविता को तत्काल ही मेरठ में एक अस्पताल ले जा गया. जहां उसे उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया. जानकारी के मुताबिक महिला के आंख के पास गोली लगी है.

पूरे मामले को लेकर रतनपुरी थाना प्रभारी ने का कहना है कि, घायल महिला फिलहाल खतरे से बाहर है. वीडियो के आधार पर घुड़चढ़ी में नाच रहे आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है. घायल महिला के बेटे शिवकुमार ने भूपखेड़ी निवासी माटू पुत्र दिनेश, रोहित पुत्र दिल्लू, आकर्षित पुत्र राधे, गौरव पुत्र धीरज, भूरा पुत्र नरेंद्र और हर्षित पुत्र सुंदर सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा-307 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =