Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जंगल ग्राम पमनावली से शराब सहित अभियुक्त दबोचा

Muzaffarnagar News:खतौली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियो के against धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व श्रीमान प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण मे उपनिरीक्षक मोहित कुमार चौकी प्रभारी पमनावली की टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर जंगल ग्राम पमनावली से अभियुक्त कृष्ण कुमार पुत्र रूडे नि ग्राम पमनावली थाना खतौली मु०नगर को शराब की कसिदगी करते हुये मय शराब भट्टी के गिरफ्तार किया गया ।

जिसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब अपमिश्रित व कच्ची शराब बनाने के उपकरण बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में कृष्ण कुमार पुत्र रूडे नि० ग्राम पमनावली थाना खतौली मु.नगर बताया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोहित कुमार, का. सौरभ गौड, कां. निपिन कुमार, का. जितेन्द्र कुमार जिसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब अपमिश्रित, एक लोहे का कनस्तर जिसमें एक प्लेट लगी है, एक पतीला, एक बाल्टी लोहा, गैस चूल्हा मय गैस सलेण्डर, एक कीप, 200 ली लहन जिसोक मौके पर ही नष्ट किया गया, एक किलो यूरिया बरामद किया।

28,000/- रुपये कराये वापस
मुजफ्फरनगर। अमित कुमार निवासी जट मुझेड़ा, थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा परिचित बनकर लिंक के माध्यम से ४५,००० हजार रुपये की धोखाधड़ी की गयी है।

साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए  फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा आंशिक धनराशि २८,०००/- रु को आवेदक के खाते में वापस कराया गया, शेष धनराशि को वापस कराने के लिये प्रयासरत हैं। आवेदक द्वारा साईबर हेल्प सेन्टर द्वारा की गयी तत्काल कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया गया।

शातिर लुटेरा दबोचा
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने बझेडी अंडरपास के निकट से एक शातिर अपराधी को तमंचा व कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल लाइन पुलिस राश्ति में गश्त करते हुए जब बझेडी अंडरपास के निकट पहुंची तो वहां पुलिस को एक संदिग्ध युवक खडा दिखाई दिया।

पुलिस द्वारा टोकने पर आरेीप युवक भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उक्त युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकडा गया आरोपी छपार थाना क्षेत्र के गांव सीमरथी निवासी नितिन पुत्र जोगेंद्र है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी के जेल भेज दिया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =