Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लिया एडीजी राजीव सभरवाल व्यवस्थाओं का जायजा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ, जोन मेरठ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मतदान केन्द्रों का किया गया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिनस्थों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

जनपद में नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण तरीके से सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ, जोन मेरठ राजीव सभरवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ंजीव सुमन द्वारा थानाक्षेत्र शाहपुर स्थित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान हेतु की गई सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए कुशलता प्राप्त की गयी 

मतदान केन्द्र सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि मतदान केन्द्र के अंदर कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन न ले जाये, मतदान केन्द्र के आसपास भीड़ एकत्रित न होने दे, चुनाव प्रक्रिया के दौरान यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार का विघ्न डालने का प्रयास किया जाता है तो ऐसे अराजक तत्वों पर पूरी सख्ती से कानूनी कार्यवाही की जाए।

यदि किसी प्रत्याशी या मतदाता द्वारा चुनाव आयोग के दिशा निर्देशो का उल्लंघन किया जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल नियमानुसार कठोरतम कार्यवाही अमल में लायी जाये। पीठासीन अधिकारी का पूर्ण सहयोग करें तथा शांति व्यवस्था बनाये रखें एवं शान्ति व्यवस्था हेतु पीठासीन अधिकारी के बुलाने पर ही मतदान केन्द्र के अन्दर प्रवेश करें।

साथ ही अपर पुलिस महानिदेशक महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी मतदाताओं से अपील की गई कि मतदान केन्द्र पास अनावश्यक रूप से खडें ना हो, वोट डालने के पश्चात अपने अपने घर जाएं तथा कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + six =