Muzaffarnagar News: एडीएम प्रशासन ने निरीक्षण किया,कांवड डयूटी में लापरवाही मिलने पर स्पष्टीकरण तलब
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह के द्वारा कांवड यात्रा के दृष्टिगत खतौली कांवड मार्ग का निरीक्षण किया गया। जिसमें एडीएम प्रशासन द्वारा जोनल एवं सैक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित करते हुए कहा कि कांवड मार्ग में जनपद में पधारे कांवडियों को मूलभूत आवश्यकताओं की कमी ना रहे।
कांवड मार्ग पर किसी भी तरह की अव्यवस्था न फैलने पाए। किसी भी प्रकार की सहायता के तत्काल रूप से कलेक्ट्रेट कांवड़ कंट्रोल रूम से सम्पर्क कीजिये , आपको हर संभव मदद कराई जाएगी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा खतौली में कार्यरत स्काउटदृगाइड की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनपद में स्काउट गाइड द्वारा समय समय पर जिला प्रशासन के साथ कार्यो में मदद करते आ रहे है जो कि प्रशंसनीय है।
उक्त निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी खतौली श्री जीत सिंह राय, सी०ओ० श्री राकेश कुमार एवं अन्य समाजसेवी भी उपस्थित रहे।
कांवड डयूटी में लापरवाही मिलने पर स्पष्टीकरण तलब
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने कांवड डयूटी में लापरवाही बरतने पर १२ अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि श्री मोनू कुमार, अवर अभियंता, मु०नगर खण्ड गंगानहर, श्री संजीव कुमार, अवर अभियंता, मु०नगर खण्ड गंगानहर, उधम सिंह,अवर अभियंता, मु०नगर खण्ड गंगानहर, कैलाश चन्द, सहायक अभियंता, मु०नगर खण्ड गंगानहर, पंकज कुमार अग्रवाल, खण्ड शिक्षा अधिकारी, खतौली, राजीव कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी, बुढीनाकलां, शंशाक मलिक, ग्राम पचायत अधिकारी, भैंसी, विकास खण्ड खतौली, अनिल कुमार वर्मा, अवर अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, दिग्विजय सिंह, अपर सांख्यियीक अधिकारी, विकास भवन, प्रमोद कुमार, ग्राम विकास अधिकारी, विकास खण्ड सदर, अभिषेक सिंह, अवर अभियंता, ड्रेनेज खण्ड मुजफ्फरनगर एवं रवि पंवार, सहायक आयुक्त सचलदल, द्वितीय ईकाई मुजफ्फरनगर से स्पष्टीकरण लिया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि मा० मुख्यमंत्री जी एवं शासनध्प्रशासन द्वारा कांवड यात्रा को सकुशन समपन्न कराने के लिए कडे निर्देश दिये गये है और कांवड यात्रा डयूटी में शिथिलता एवं लापरवाही को गम्भीरता से लिये जाने के निर्देश दिये जा रहे है। उक्त सभी अधिकारियों द्वारा कांवड यात्रा जैसे आयोजन में अपनी डयूटी/कार्य के प्रति लापरवाही एवं उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना की गई है।
उन्होने कडे निर्देश दिये कि तत्काल अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराना सुनिश्चत करे। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड यात्रा डयूटी में लापरवाही किसी भी स्तर पर क्ष्मय नही है। लापरवाही मिलने पर सम्बन्धित अधिकारीध्कर्मचारी के विरूद्व कडी कार्यवाही करते हुए शासन स्तर को भी इस सम्बन्ध में अवगत कराया जायेगा। उन्होने निर्देश दिये कि कांवड डयूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारी अपने अपने डयूटी पांइट पर मुस्तैद रहे।

