Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गाँव जडवड़ मे युवती के साथ छेड़छाड का आरोप, मारपीट में कई घायल

ककरौली।(Muzaffarnagar  News)थाना क्षेत्र के गाँव जडवड़ मे युवती के साथ छेड़छाड का आरोप लगाकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मोके पर पहुंचकर घायल हुए तीन व्यक्तियों को एम्बुलेंस की मदद से भोपा अस्पताल में भर्ती कराया है तो वहीं दोनों ही पक्षों के चार पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है

जिन्हें छुड़वाने में गांव समाज के लोग थाने में जमा हो गए, उधर मामले में पुलिस का कहना है की अभी दोनों ही पक्षों में से किसी की भी तहरीर नही आई है तहरीर आने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। जिले में ककरौली थाना क्षेत्र के गाँव जडवड़ में आज सुबह गांव की युवती गोबर डालने गई थी

जहाँ युवती के साथ गाँव के ही युवक ने छेड़छाड़ कर दी। जिस पर पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी जहां परिजनों ने आरोपी से इस बाबत उसके घर जाकर कहा सुनी की तो आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी पक्ष के आधा दर्जन व्यक्ति पीडित के घर मे घुस आए तथा लाठी डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर सन्नी, गुड्डू, गोपीचन्द को घायल कर दिया।

उधर पीड़ितों की सूचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस के साथ ही डायल ११२ पुलिस ने घायलों को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज के लिए भर्ती कराया है। उधर घायल पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की माँग की है

मामले में पुलिस का कहना है कि अभी दोनों ही पक्षो में से किसी की भी तहरीर नही आई है तहरीर आने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी फिलहाल पुलिस घटना की जाँच में जुट गई है।।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =