Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बुढाना ब्लाक के कार्यो मे घोटालो का आरोप, कार्यवाही की मांग

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  बुढाना ब्लॉक के पूर्व प्रमुख अजित सिंह ने कई ग्राम प्रधानो के साथ जनपद के जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह से मुलाकात कर उन्हे बुढाना ब्लाक के कतिपय कार्यो मे हुए घोटालो का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र सौपते हुए पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराकर आरोपियो के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की।

जिला सहकारी बैंक के सभाकक्ष मे आयोजित पत्रकार वार्ता मे आरोप लगाते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजित सिह ने कहा कि मौजूदा ब्लॉक प्रमुख अपने सरकारी दायित्वो का निर्वहन नही कर रही हैॅं। उनके स्थान पर उनका पुत्र कथित रूप से सारे प्रशासनिक कार्यो को संचालित कर रहा है।

जिसे लेकर सरकारी अधिकारी व कर्मचारी भी नाराज हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने आरोप लगाया कि बिना बोर्ड की मिटिंग कराये मौजूदा ब्लॉक प्रमुख ने दो धार्मिक स्थलो की मरम्मत के नाम पर करीब 50 लाख रूपये की धनराशि का भुगतान कर दिया है।

जो किसी भी दृष्टि से न्यायोचित नही है। पूर्व प्रमुख अजित सिह का कहना है कि जिन कार्यो को दर्शाकर भुगतान निकाला गया है। उनको दो वर्ष पूर्व वे पहले ही पूर्ण करा चुके हैं।

उपरोक्त सारे प्रकरणो के तथ्य चार दिन पूर्व जिला प्रशासन को सौपे जा चुके हैं। और आज अनेक गांवो के प्रधानो के साथ वे जिलाधिकारी को ऑडियो और वीडियो रिकार्डिग भी सौपने जा रहे हैं।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजित सिह का आरोप है कि वर्तमान ब्लॉक प्रमुख के पुत्र का एक राजनैतिक दल से सम्बन्ध है। इसलिये इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =