Muzaffarnagar News: आई०पी०एल० द्वारा मनाया जा रहा आजादी का अमृत महोत्सव
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। आई०पी०एल० द्वारा स्वतंत्रता के ७५ वर्ष पूर्ण होने पर अमृत इण्टर कालेज, रोहानाकल में मनाया जा रहा आजादी का अमृत महोत्सव जारी रहा, जिसमें कृषि विशेषज्ञ डा० अवधेश डागर रवि अग्रवाल उप महाप्रबन्धक लखनऊ, लोकेश कुमार प्रधान प्रबन्धक, रोहानाकलॉ, पुष्पेन्द्र सोलंकी, नीरज यादव, नरेश मलिक, आर०के० तिवारी, संजीव कुमार, साविन्द्र कुमार, राहुल सोलंकी, सुधीर लांबा के साथ-साथ क्षेत्र के हजारों किसानों ने किसान मेला/गोष्ठी में भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन धर्मेन्द्र तालियान द्वारा किया गया। इस अवसर पर शुगर केन रिसर्च सेन्टर, मुजफ्फरनगर के सुप्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक अवधेश डागर द्वारा गोष्ठी में आये हुए कृषकों को गन्ने की खेती एवं उसमें लगने वाले विभिन्न रोगों की पहचान तथा उपचार के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गयी ।
रवि अग्रवाल, धर्मेन्द्र तालियान तथा पुष्पेन्द्र सोलंकी ने आई०पी०एल० द्वारा किसानों के हित में किये जा रहे कार्यों तथा अपने विभिन्न उत्पादों के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया साथ ही किसान भाइयों को अवगत कराया कि जो किसान अब से मार्च, २०२२ तक आई०पी०एल० द्वारा उत्पादित कृषि उत्पाद कय करेंगे
उसके साथ उन्हें एक कूपन दिया जायेगा, जिसका लकी ड्रा अप्रैल के प्रथम सप्ताह में एक कृषक मीटिंग रखकर घोषित किया जायेगा साथ ही लकी ड्रा के माध्यम से चुने गये किसानों को पर्यटन हेतु ले जाना प्रस्तावित है। उनके द्वारा समस्त किसानों को कृषक मेले में सहभाग करने हेतु धन्यवाद दिया गया। अन्त में श्री लोकेश कुमार, प्रधान प्रबन्धक द्वारा शुगर मिल के विस्तारीकरण, एथनॉल एवं सी०बी०जी० प्लान्ट की स्थापना तथा सामाजिक दायित्व के दृष्टिगत आई०पी०एल० द्वारा क्षेत्र मे जल संरक्षण हेतु विभिन्न गाँवों में तालाबों की सफाई, इकाई में रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम द्वारा वर्षा जल बचत, प्रयोगशाला में मिट्टी की जॉच जैसे अनेक कार्यों के संदर्भ में किसानों को अवगत कराया
किसान मेले में आये हुए सभी कृषक भाईयों के अपार सहयोग के लिये उन्हें धन्यवाद दिया। अन्त में लकी ड्रा के माध्यम से १०० किसानों को गिफ्ट तथा पॉलीहैलाइट तथा फरमेन्टेड ठोस जैविक खाद के बैग्स प्रदान किये गये। उसके उपरान्त सभी कृषकों द्वारा लन्च ग्रहण किया गया। इस गोष्ठी के सम्पन्न होने पर क्षेत्र के कृषकों में भारी उत्साह देखा गया ।

