Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: लापता युवक की बरामदगी की गुहार

मोरना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। चार दिनों से लापता युवक की बरामदगी की मांग को लेकर परिजन व ग्रामीण रविवार को ककरौली थाने पर पहुँचे। परिजनों ने लापता युवक के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई है। वहीं मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की चर्चाओं से गाँव में सनसनी फैल गयी है। वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

ककरौली थाना क्षेत्र के गाँव खेड़ी फिरोजाबाद निवासी इकराम अब्बासी ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया कि उसका 19 वर्षीय पुत्र अहतशाम बीते 14 सितम्बर की सुबह घर से दवा लेने के लिये गया था। जो शाम को घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिन्ता हुई। रिश्तेदारी में युवक की तलाश की गयी व परिचितों से भी पूछताछ की गयी किन्तु अहतशाम के बारे कुछ पता नहीं चल सका।

अहतशाम का मोबाइल भी बंद मिल रहा है। रविवार को ककरौली थाने पहुँचे हाजी गुफरान, जानू प्रधान, इनाम, इकराम, हाजी पप्पू, तालिब, सालिम, कामिल, रियासत आदि ने युवक के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए उसकी शीघ्र बरामदगी की गुहार लगाई है। क्षेत्राधिकारी भोपा देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस जांच में जुट गयी है।

वहीं गाँव में प्रेम प्रसंग की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। प्रेम प्रसंग का मामला जनपद के दूसरे थाने से जुड़ा बताया जा रहा है। एक व्यक्ति द्वारा युवक को की गई फोन कॉल ने अनहोनी की चर्चाओं को बल दिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 15 =