Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अवैध असलाह बनाते किया गिरफ्तार-शस्त्र व उपकरण हुए बरामद

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नई मंडी पुलिस ने एक बंद पडे ईट भट्टे में अवैध शस्त्र बना रहे दो लोगों को भारी मात्रा में बने व अधबने शस्त्रों, कारतूसों, उपकरणों व कच्चे माल के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि नई मंडी कोतवाली प्रभारी पंकज पंथ को सूचना मिली थी कि टाटा मोटर्स के पास स्थित बंद पडे ईट भट्टे के एक कमरे में कुछ लोग अवैध शस्त्र बना रहे है इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। पुलिस को देखकर वहां अवैध शस्त्र बना रहे लोग मौके से भागने लगे।

पकडे गये आरोपी

पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि पकडे गये आरोपी आबिद पुत्र वजीर निवासी अम्बा विहार व अजीम उर्फ अंशी पुत्र मेहरदीन निवासी सुभाषनगर है। पुलिस ने उनके कब्जे से १० तमन्चा ३१५ बोर, ०३ तमन्चा .३२ बोर, ०२ तमन्चा १२ बोर, ०२ मसकट, ०१बन्दुक ३१५ बोर, ०१ पौनिया ३१५ बोर, ०१ पौनिया १२ बोर, ११ तमन्चा अधबने, २२ नाल १२ बोर, १० नाल ३१५ बोर, ०५ जिन्दा व ०३ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०४ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस १२ बोर, ०१ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस .३२ बोर, शस्त्र बनाने के उपकरण०१ बेल्डिगं मशीन, ०३ रेती, ०२ प्लास, ०२ पैचकस, ०१आरी लोहा काटनी, १० ब्लेड आरी, १९ आकार की पत्ती लोहे की, ०५ टुकडे लोहे की चादर, ०३ हथौडी, ०४ छैनी छोटीध्बड़ी, २४ ट्रिगर व २६ हैमर, ०१ ड्रिल मशीन, ०१ ग्रेण्डर मशीन, १२ मीटर केबल, ०१ शिकंजा आदि बरामद किया।

पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकडे गये आरोपियों को जेल भेज दिया है एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। आरोपियो को गिरफ्तार करने वाली टीम मे नई मन्डी प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत,सब इंस्पैक्टर ज्ञानेन्द्र सिरोही,सब इंस्पैक्टर जितेन्द्र सिह, सब इंस्पैक्टर राजीव शर्मा, सब इंस्पैक्टर अजीत शर्मा, सब इंस्पैक्टर मानवेन्द्र सिह भाटी,है.का.सुशील कुमार,है.का.सोविन्द्र, है.का.रोहित तेवतिया,है.का..संजीव कुमार, का.मनैन्द्र सिसोदिया,का.मनोज कुमार,का.अरूण कुमार, का.मनीष,का.जयदीप कुमार, का.अमित कुमार थाना नई मन्डी मौजूद रहे।

वांछित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिह द्वारापोस्को अधि0 में वांछित अभियुक्त रोहित पुत्र संसार निवासी जटमुझेडा थाना नई मण्डी को गिरफ्तार किया।

 

अवैध शस्त्र सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अवैध शस्त्र सहित शातिर को गिरफ्तार किया। थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 रोहित कुमार द्वारा अभियुक्त आदित्य पुत्र श्रवणदेव निवासी जडौदा थाना मन्सूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर को जडौदा से लक्षेणा मार्ग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − nine =