Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: युवा उत्सव एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजेता होने पर सम्मानित किया

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में जनपद स्तरीय एक दिवसीय युवा उत्सव एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजेता होने पर प्रतिभागी विजेता छात्र-छात्राओं को स्टाफ द्वारा शील्ड प्रदान की गई तथा मैडल व फूलमाला पहनाकर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

मोरना स्थित महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज के १६ छात्राओं व १२ छात्रों ने मुजफ्फरनगर में आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लिया। विजेता होने पर प्रतिभागियों ने सहारनपुर में मंडल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में एकांकी नाटक में टीम लीडर ओमश्वर गौथलिया के नेतृत्व में विकास, हर्षदीप, बादल, विकास, पवनतोष, विवेक, आशीष, समीर, निखिल, मौ. कैफ तथा मोहित ने प्रथम स्थान तथा जनपद स्तरीय लोक नृत्य में निशा, मन्नू, गुंजन, ज्योति, वैष्णवी, शहजादी, आकांशा, खुशी, अंजली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

  लोक गीत में निशा, रीमा, लुबना, पलक, गुंजन, शहजादी, नैंसी, प्रियांशी, अंशिका, शबनम, सुषमा व जोया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को कॉलेज का नाम रोशन करने पर स्टाफ द्वारा सम्मानित किया गया, जिसमें छात्र छात्राओं को शील्ड व मेडल तथा अन्य पाठ्य सामग्री पुरस्कार स्वरूप भेंट कर उत्साहवर्धन किया गया 

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी विजेता होने की कामना की गई। साथ ही छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देने वाले अध्यापक ओमेश्वर गौथलिया व छवि त्यागी को भी पुरस्कृत किया गया। प्रबंधक आनंद कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास व आत्मविश्वास में वृद्धि के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन आवश्यक है

जिसके लिये कॉलेज प्रबन्धन के प्रयासों से कॉलेज सदैव अग्रणी रहा है। सम्मान समारोह की अध्यक्षता किरणपाल सिंह, मंच  संचालन अविनाश तिवारी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य राजपाल मलिक रहे।

इसके अलावा प्रधनाचार्य फूलचन्द्र, रवि कुमार, दुष्यन्त कुमार, दीपक शर्मा, जयप्रकाश, सुनील कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, मनोज शर्मा, विनीता आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =