Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बैडमिंटन चैंपियनशिप का चौ. चरण सिंह स्पोर्टस स्टेडियम में हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में टीचर्स बैडमिंटन क्लब मुजफ्फरनगर के द्वारा आयोजित फर्स्ट डिस्ट्रिक्ट टीचर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप २०२३ में ६ विभिन्न आयु संवर्गों ३० से ३५, ३५ से ४०, ४० से ४५, ४५ से ५०, ५० से ५५, ५५ से ६० के अंतर्गत विभिन्न महिला एवं पुरुष शिक्षक प्रतिभागियों ने सिंगल्स और डबल्स प्रतिस्पर्धा में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।

आयोजन का शुभारंभ माननीय एस. डी. एम. सदर परमानंद झा, सांसद के प्रतिनिधि उनके छोटे भाई विवेक बालियान एवं ए.बी.एस.ए. प्रभात कुमार द्वारा किया गया। आयोजन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष (भाजपा) राजू अहलावत, ब्लॉक प्रमुख बघरा गौरव पंवार , डाइट प्रवक्ता राजीव, डाइट प्रवक्ता पंकज वशिष्ठ, डाइट प्रवक्ता शिव प्रसाद मौर्य द्वारा पधार कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में सुकेश अहलावत, सचिन राठी, लोकेश वर्मा, कपिल तोमर, डा० संजीवराजीव राठी, अर्पित राठी, अरविन्द मालिराजीव सेहरावत, अमित सेहरावत, विनीत कुमार, महकार तोमर, सर्वेश, श्रीमती राखी चौधरी, श्रीमती सीमा सिंह, श्रीमती मोनिका राठी, श्रीमती सोनिया एवं श्रीमती पंखुगर्ग एवं अन्य ने अहम भूमिका निभाई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 18 =