Muzaffarnagar News- बी०सी०ए० द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित-छात्र-छात्राओं ने किया जिले का नाम रोशन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बी०सी०ए० द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित होने के उपलक्ष मे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर आने वाली विधी वर्मा ने ७७.८३ प्रतिशत अंक प्राप्त किये, द्वितीय स्थान पर आने वाली गायत्री जिसने ७७.३ प्रतिशत व तृतीय स्थान पर आने वाले विशु वर्मा ने ७६.८ प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
वार्ता करते हुए चयनित छात्र- छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, अभिभावको व बी०सी०ए० विभाग के सभी शिक्षकगणों को दिया। इसी के साथ उन्होने कहा कि भविष्य में भी वे निरन्तर ऐसे ही मेहनत करते रहेगें ।
प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने सभी शिक्षकगणों को अपनी कामयाबी के लिये धन्यवाद देते हुये कहा कि महाविद्यालय द्वारा अध्ययन व विभिन्न वर्कशॉप के आयोजन निरन्तर किये गये जिसके परिणामस्वरूप हमारे परीक्षाफल में तथा हमारे अध्ययन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। छात्र-छात्राओं के लिये अपने विषयों के अध्ययन करने की समुचित व्यवस्था है और आंतरिक परीक्षायें भी समयार्न्तग करायी जाती है। जिससे हमे इस कठिन समय मे भी उचित शिक्षा प्राप्त करने मे सुविधा मिली व जीवन मे आगे बढ़ने का हौसला मिला ।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल जी ने तीनों छात्राओं को भविष्य में निरन्तर आगे बढने का आर्शीवाद दिया। उन्होने इस अवसर पर कहा कि बच्चों की मेहनत व शिक्षको का सही मार्ग दर्शन ही बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाता हैं, हमारे कॉलेज का परीक्षाफल इस वर्ष भी पिछले वर्ष की ही तरह बहुत अच्छा रहा व उन्होने बी०सी०ए० विभाग के विभागाध्यक्ष व सभी शिक्षकगणों का आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे कॉलेज मे छात्र-छात्राओं के लिये समय-समय पर विभिन्न विषयों पर सेमिनार, वेबिनार, व वर्कशॉप का आयोजन होता रहता है तथा समय-समय पर विभिन्न कम्पनियों की इंडस्ट्रियल विजिट करायी जाती है, जिससे छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास की भावना बनती है व उन्हे अपने बारे में भविष्य के निर्णय लेने के लिये आसानी हो जाती है, इसके अलावा छात्र-छात्रायें अपने बी०सी०ए० के अन्तिम वर्ष में अलग-अलग कम्पनियों में ट्रेंनिग करते है जिसकी व्यवस्था भी कॉलेज के माध्यम से करायी जाती है।
डा० आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर बी०सी०ए० विभाग से चॉदना दीक्षित, रोबिन गर्ग, प्राची संगल, मौ० अन्जर, मोहित गोयल, श्वेता, राहुल शर्मा, अनुज गोयल, अवनी सिंघल, प्रियंका शर्मा, रितु, प्रशान्त गुप्ता, विनिता चौधरी, सतीश, अमित व उमेश मलिक आदि शिक्षकगण व स्टॉफ नें प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को बधाई व आर्शीवाद दिया ।

