Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- अंतरराष्ट्रीय सीनियर टेनिस टूर्नामेंट में विजय वर्मा ने एक और मेडल जीता

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । भिलाई छत्तीसगढ़ में चल रहे अंतरराष्ट्रीय सीनियर टेनिस टूर्नामेंट में जिले के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विजय वर्मा ने पुनः एक बार डबल कैटेगरी में अवनीश रस्तोगी के पार्टनरशिप में विक्रम सिसोदिया एवं दिनेश लूंगानिया की टीम को ६-२ ६-३ से हराकर एक बार फिर से टूर्नामेंट में विजेता होकर शहर के नाम को रोशन किया, टूर्नामेंट में टेनिस कोर्ट पर भारी संख्या में लोगों ने इस मैच को देखा और इसका आनंद लिया।

सिंगल्स कैटेगरी में विजय वर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी को पहले सेट में ६-४ से हराकर एक उम्मीद कायम की लेकिन दूसरे सेट में ४-६ एवं अंतिम सेट में २-६ से हार गए।
विजय वर्मा ने बताया की २२ अप्रैल से २६ अप्रैल को सर्विस क्लब मुजफ्फरनगर में एक सीनियर टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा

जिसमें देश और विदेश से खिलाड़ी उस टूर्नामेंट में भाग लेंगे और यह टूर्नामेंट ४०० पॉइंट का होगा जोकि काफी बड़े टूर्नामेंट किस श्रेणी में आता है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − five =