Muzaffarnagar News: धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया भैया दूज पर्व
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक भैया दूज का त्योहार जनपद में हर्षाल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को मंगल तिलक कर लंबी उम्र की कामना की। बदले में भाइयों ने भी बहनों को उपहार व नकदी देकर रक्षा का वचन लिया।
पंचमहोत्सव दीपावली के पांचवें दिन शनिवार को भैया दूज पर बहनों ने भाइयों के लिए व्रत रखा।
सुबह से ही सड़कों पर चहल-पहल शुरू हो गई थी। बहनों के यहां पहुंचने के लिए हर कोई उतावला था। स्कूटर, बाइक, कार, बस व ट्रेन आदि वाहनों में सवार होकर भाई-बहनों की ससुराल पहुंचे। बहनों ने उन्हें मंगल तिलक कर उनकी लंबी आयु की कामना की। बदले में भाइयों ने भी उपहार व नकदी भेंट कर बहनों को उनकी रक्षा करने का वचन दिया।
जमकर बिके खील-बताशे व मिठाई
भैया दूज पर खील-बताशे व मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ रही। लोगों ने बहनों के यहां ले जाने के लिए जमकर खरीदारी की। कई दुकानों पर तो मिठाई ही नहीं बची। इस बार मावे की मिठाई की खरीदारी पर लोगों का रुझान कम रहा। बिना मावा वाली मिठाइयां, सोन पापड़ी व गजक आदि की जमकर खरीददारी हुई।
जानसठ रू क्षेत्र में भैया दूज का त्योहार शांतिपूर्वक मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक कर उनके सुखमय जीवन की कामना की। सड़कों पर बाइकों व अन्य वाहनों की भीड़ दिखाई दी। परिवहन विभाग का दावा खोखला साबित हुआ। त्योहार के चलते सुबह से ही कस्बे के बस अड्डे पर लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। बसों की कमी के चलते आमजन को काफी परेशानी हुई। डग्गामार वाहन चालकों ने इसका फायदा उठाते हुए मनमाना किराया वसूला।
वहीं पुरकाजी में भी भैया दूज पर भाइयों ने बहनों के घरों पर जाकर तिलक कराए। बहनों ने टीका लगाकर गोला व खील-बताशे देकर भाइयों से स्नेह जताया। त्योहार को लेकर बसों का भारी टोटा रहा। सभी गांवों के स्टैंड सुबह से ही सवारियों से भरे रहे। ऐसे में डग्गामार वाहनों ने मनमाना किराया वसूल कर चांदी काटी।
पूरा दिन हाईवे पर वाहनों की भारी भीड़ रही। पुलिस व्यवस्था बनाने में जुटी रही। इसी के साथ ही चरथावल में भी भाई बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक भैया दूज का पर्व हर्षाल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर व मुंह मीठा कर लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का वचन देते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। दिए। इस मौके पर मिठाई व गिफ्ट की दुकानों पर खासी भीड़ दिखाई दी। शाम तक बहनों के लिए उपहार खरीदने का सिलसिला जारी रहा।
भाई-बहन के इस पर्व पर घरों में सुबह से शाम तक पूजा-पाठ का क्रम चला। वहीं बुढ़ाना कस्बा व देहात क्षेत्र में भाई व बहन के प्यार का पर्व भैया दूज परंपरागत रूप से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को टीका कर मिठाई खिलाई। भाइयों ने भी बहनों को उपहार प्रदान किए। त्योहार पर कस्बे के सभी बैंकों के एटीएम पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ रही। कई एटीएम से उपभोक्ताओं को निराश लौटना पड़ा। शाहपुर क्षेत्र में भी भाई-बहन के अटूट प्यार के प्रतीक का पर्व भैया दूज को नगर व क्षेत्र में हर्षाल्लास के साथ मनाया।
बहनों ने व्रत रख व अपने भाइयों को तिलक कर उनके मंगल जीवन व दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर रक्षा का वचन दिया। इस दौरान सड़कों पर भारी आवागमन बना रहा। चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रही।मोरना कस्बा व आसपास के क्षेत्र भोकरहेडी, ककरौली, भोपा, बेहडा सादात आदि मे भाई-बहन का त्योहार भैयादूज धूमधाम के साथ मनाया गया।
बहनों ने भाइयों को तिलक कर गोला देकर उनकी लम्बी उम्र की कामना की। गांव सिकंदरपुर के बुजुर्ग चौ. जय ङ्क्षसह भी खील-बताशे लेकर क्षेत्र के गांव छछरौली में अपनी बड़ी बहन शीला से तिलक कराने पहुंचे उनका कहना है कि वे इस त्योहार को कभी नही भूलते और मरते दम तक अपनी बहन के पास आते रहेंगे। गांव काकड़ा के जगमेर, पिन्ना के राजेंद्र व खेड़ी के बुजुर्ग रामसिह का कहना कि वे हर साल भैया-दूज पर अपनी बहन से तिलक कराने जरूर आते है। इस दौरान बसों में भी भारी भीड़ रही, यात्रियों ने बसों की छतों पर बैठकर सफर किया।
भाइयों को लगाया मंगल तिलक
खतौली। नगर और देहात में भैयादूज का पर्व हर्षाल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों का मंगल तिलक किया और उनकी लंबी आयु की कामनाएं की। भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। उधर, बहनों का सफर मुसीबत भरा रहा। जानसठ तिराहे पर घंटों तक यात्री बसों का इंतजार करते रहे।
शनिवार की सुबह से ही भाई बहन और भाई एक-दूसरे के घर पहुंचने शुरू हो गए थे। भाई व बहनें निजी वाहन, रोडवेज और प्राइवेट वाहनों से मंजिल तक पहुंचे। भैयादूज के चलते बसों में खासी भीड़ रही। रोडवेज चालक भीड़ के चलते बसों को लेकर सीधे निकलते रहे। नगर में बुढ़ाना तिराहा, जानसठ तिराहा के साथ घटायन बस स्टैंड, मीरापुर बस अड्डा आदि जगहों पर बसों में खूब भीड़ रही है।
भाइयों व बहनों को घंटों तक वाहनों का इंतजार करना पड़ा। अनेक लोगों को डग्गामार वाहनों में सफर करने को मजबूर होना पड़ा। मिठाइयों और खील-बतासों की खूब बिक्री हुई। दिनभर बाजारों में भीड़ रही। इंदिरा मूर्ति और जानसठ रोड पर जाम लग गया। पुलिस को जाम खुलवाने को पसीना बहाना पड़ा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात रही।

