News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

शनिश्चरी अमावस्या पर पंचामृत अभिषेकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) भाद्रपद शनिश्चरी अमावस्या के अवसर पर चरथावल मोड़ स्थित सिद्ध पीठ श्री शनि धाम मंदिर में शनिश्चरी अमावस्या पर्व धूमधाम से मनाया गया। पूरे मंदिर परिसर में लाईट डेकोरेशन फलावर्स की शानदार व्यवस्था की गई थी। यह जानकारी देते हुए शरद कपूर ने बताया कि –
शनिश्चरी अमावस्या के अवसर पर 31 यजमानों ने घी नील, बूरे, दही आदि से भगवान शनिदेव का पंचामृत अभिषेक किया। यज्ञ हवन आरती के उपरांत भगवान शनिदेव को 56 प्रकार का भोग लगाया गया। बाद में सुनील कुमार (गांधी कालौनी वाले) के द्वारा विशाल भण्डारा आयोजित किया गया। महा आरती में संघ परिवार के कुलदीप गोयल मुख्य यजमान रहे। शनिश्चरी अमावस्या पर्व पर धार्मिक पूजन पाठ पं0 केशवानंद, पं0 संतोष मिश्रा व सिद्धपीठ वाले गुरूजी संजय कुमार ने सम्पन्न कराये। आयोजन में अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शरद कपूर, मुकेश चौहान, नरेन्द्र पंवार पं0 संजय कुमार, शैलेन्द्र शर्मा, रितिक प्रजापति तथा सेवकों में आशीश, शिवम, अमित, लक्की, सतीश कार्तिकेय, सचिन, रूहेला की उपस्थिति व सहयोग रहा।

 

150 बच्चों के बैठने का फर्नीचर दिया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी ने १५ वे वित्त के तहत जूनियर हाईस्कूल में १५० बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर दिया है। दिसम्बर २०१७ में जब चेयरमैन पहली बार इस स्कूल में आये थे तो बच्चे जमीन पर टाट की पट्टी पर बैठे थे, जब से ही नगर पंचायत पुरकाजी ने थोड़ा थोड़ा करके इस तरह फर्नीचर स्कूल में दिया कि आज कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय और जूनियर स्कूल में सभी बच्चो को बैठने के लिए फर्नीचर मिल चुका है। स्कूल में बरामदे ओर कमरों में बेहतरीन टाइल्स की साथ पेयजल की व्यवस्था भी की गयी है।

 

तहसीलदार सदर एवं थाना प्रभारी सुनी समस्याएं
चरथावल। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) जनपद के थाना चरथावल प्रांगण में माह के चौथे शनिवार के अवसर पर आयोजित थाना समाधान दिवस में तहसीलदार सदर अभिषेक साही एवं चरथावल थाना प्रभारी राकेश शर्मा द्वारा राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया गया समाधान दिवस में आई २ मुख्य समस्याओं के निस्तारण हेतु टीम भेजकर निस्तारण के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल जिला प्रभारी शलभ गुप्ता के नेतृत्व मै पीड़ित व्यापारी प्रेम प्रकाश के परिवार से मिला । प्रतिनिधिमंडल को पीड़ित परिवार ने बताया कि पिछले सैकड़ों वर्षो से हम दुकान करते आ रहे है परन्तु कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा एक दिन पूर्व हमारी दुकान को अवैध रूप से गुंडई करते हुए तोड़ दिया गया हमारी जीविका का साधन हमसे छीन लिया गया है आज हम खुद को बहुत अकेला महसूस कर रहे है। प्रतिनिधि मंडल ने कहां की इस प्रकार की गुंडई चलने नहीं दी जाएगी और व्यापारी का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अगर शीघ्र अति शीघ्र व्यापारी को इन्साफ नहीं मिला तो व्यापारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
प्रतिनिधिमंडल मै शलभ गुप्ता, दीपक , जनार्दन विश्वकर्मा, विजय बाटा, प्रिंस गर्ग, लवी गोयल, विपिन गुप्ता आदि रहे।

संगोष्ठी का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान उत्तर प्रदेश प्रयागराज के निर्देशन में माध्यमिक शिक्षा विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा सतत विकास के लिए बुनियादी विज्ञान चुनौतियो और समभावनाए विषय पर जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन सनातन धर्म इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर में हुआ।
संगोष्ठी का शुभारम्भ जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर गजेन्द्र कुमार प्रधानाचार्य डॉ विकास कुमार प्रधानाचार्य सोहन पाल प्रधानाचार्य सुनील शर्मा द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रजव्ल्लित करके किया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर गजेन्द्र कुमार ने कहा कि विज्ञानं शिक्षकों को विद्यार्थियों को सम्मिलित करते हुए प्रयोगशालाओं में अधिक से अधिक समय व्यतीत करना चाहिए। प्रयोगशालाओं से उत्पन्न ज्ञान ही हमे सतत विकास की ओर ले जाएगा। हमे विज्ञान ही नही हर क्षेत्र में सतत विकास को प्राथमिकता देनी होगी। हमें तकनीक से समाज व शिक्षकों को जोड़ने के लिए दीर्घकालीन सोच को विकसित करना होगा। इसके लिए हमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बिग डाटा आदि आधुनिक तकनीक का उपयोग करना होगा।
कार्यक्रम जिला प्रभारी डॉ विकास कुमार ने कहा कि विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने और बच्चों में वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से विज्ञान गोष्ठी मॉडल प्रदर्शनी आदि का आयोजन समय समय पर किया जाता है 7
उन्होंने बताया कि विज्ञानं संगोष्ठी का आयोजन पहले जिले के प्रत्येक ब्लाक में किया गया 7 ब्लाक स्तर पर चयनित विद्याथियों आराध्य जावला शगुन प्रिंस कौशिक मोहित कुमार नीशू वैष्णवी ज्येष्ठी वर्मा देवाशी सतीश दानिश राधिका प्रज्ञा कश्यप मनन धीमान इमामा फातिमा जतिन त्यागी अक्षु अफिया वैष्णवी त्यागी मनीषा आदि ने जिला स्तरीय व्याख्यान प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया 7
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सनातन धर्म कन्या इण्टर कॉलेज झांसी की रानी की छात्रा ज्येष्ठी वर्मा ने प्रथम व के के इण्टर कॉलेज बघरा के छात्र खतीब दानिश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया 7 ज्येष्ठी वर्मा व खतीब दानिश मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे 7 कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर गजेन्द्र कुमार व संचालन प्रधानाचार्य डॉ विकास कुमार ने किया 7प्रधानाचार्य सोहन पाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया । प्रधानाचार्य सोहन पाल विजय शर्मा सुनील शर्मा संत कुमार प्रधानाचार्या डॉ राजेश कुमारी शिक्षक अभिषेक गर्ग उमाकांत कपिल राजीव राठी सीमा गुप्ता मदन गोपाल आदि उपस्थित रहें 7

कशिश इलेवन को छह विकेट से हराया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) जिला क्रिकेट लीग का फाइनल मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम ने कशिश इलेवन को ६ विकेट से हरा कर जीत लिया। स्टेडियम में कशिश इलेवन ने पहले बल्लेबाजी कर के ११६ रन २० ओवर मे बनाये। जवाबमे स्टेडियम ने ४विकेट खोकर अंतिम ओवर में जीत का रन बना लिया ।पुरुकार वितरण राज्यमंत्री संजीव बालियान ने किया।दोनों टीमो को ट्रॉफी और नकद धनराशि दी गई। भाजपा नेता गौरव स्वरूप भी उपस्थित रहे। मुजफ्फर नगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर, संजय शर्मा ,कुशल पाल सिंह अजय जैन ओमदेव सिंह रोहित और विकास राठी भी मौजूद रहे।

छात्रों के दो गुटों पर मारपीट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) कोतवाली इलाके के रोहाना गांव में सड़क पर छात्रों के दो गुटों की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आधा दर्जन स्कूली छात्र एक दूसरे पर लात घुसों के साथ हमला कर रहे हैं। पुलिस की माने तो सोशल मीडिया पर वायरल हुई रोहाना अमृत इंटर कॉलेज के छात्रों की है जो करीब ४० दिन पुरानी है।

 

डीएम-एसएसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनी समस्याएंMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा समाधान दिवस के अवसर पर थाना बुढाना व थाना शाहपुर में जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की अध्यक्षता में थाना बुढाना व थाना शाहपुर पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवक्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों से अधिकारी एवं कर्मचारीगण को अवगत कराते हुये प्रार्थना-पत्रों की समयबद्ध जांच, कार्यवाही एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों व शिकायतकर्ताओं को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से सभी को बताया। समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी बुढाना श्री अरुण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी बुढाना श्री विनय गौतम सहित पुलिस-प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

Muzaffarnagar News
वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) दीपचंद ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज नई मंडी में आज जिला एवं तहसील वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक श्री गजेंद्र कुमार ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए खिलाड़ियों में विद्यार्थी जीवन से ही स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए खेलों को आवश्यक बताया। प्रतियोगिता के संयोजक और विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा ने अपने विद्यालय के खिलाड़ियों के साथ ही लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एवं जनता इंटर कॉलेज, हरसौली आदि विद्यालयों से आए खिलाड़ियों का परिचय जिला विद्यालय निरीक्षक से कराया। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक श्री राहुल राणा, और इच्छाराम के साथ ही सत्यकाम तोमर, राहुल कुशवाहा, विपिन त्यागी, वरुण कुमार, प्रवेश कुमार, अमित कुमार, नीरज बालियान, विनुज बालियान, अंकुर, रवि कुमार, आदि खेल शिक्षकों ने विभिन्न विद्यालयों से आए १२ टीमों के मध्य मैच आयोजित कराए। जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री पवन कुमार अपनी बालिका टीम के साथ उपस्थित रहें। विपुल कुमार, रवि राणा ने रैफरी और अवंतिका, निकेता और साक्षी ने मैचों के आयोजन में सहयोग किया । प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा ने बताया कि तहसील स्तर से चयनित होने वाली बालक टीम जिला स्तर पर खेलने के लिए आगामी ९ सितम्बर को भारतीय इंटर कॉलेज नगला मंदोड में खेलने जाएगी।

 

बिजली विभाग की टीम से मारपीट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) चेकिंग के दौरान विद्युत विभाग कर्मचारियों के साथ अभद्रता व गाली गलौज करते हुए गांव से बाहर निकाल दिया गया। इससे विद्युत कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।बुढाना तहसील क्षेत्र के गांव बिटावदा की इस घटना के बाद बिजली अधिकारियों ने बुढ़ाना कोतवाली पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई।
उक्त टीम उच्च अधिकारियों के निर्देश पर विद्युत चोरी रोकथाम के लिए गई थी। विद्युत लाइन लॉस की शिकायत को लेकर गई टीम को ग्रामीणों ने गांव से बाहर निकाल दिया।

 

श्रीकृष्ण छठी उत्सव आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) संगम विहार में कालरा निवास पर उड़ान क्लब द्वारा भगवान श्री कृष्ण छठी उत्सव का आयोजन किया गया। महिला सदस्य राधा कृष्ण नाम का संकीर्तन करते हुए भजनों पर झूमीं। क्लब की सदस्य दीप्ति और प्रिय ने राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की। कार्यक्रम में रेणु भारद्वाज, अंजना कालरा, मधु गोयल, पूनम, सुधा, इंदु, प्रीती, श्वेता, शिखा, रेखा, पूर्णिमा मौजूद रही

 

बच्चों का वजन किया
जानसठ। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) विकास खंड जानसठ मे खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आगनवाडी कार्यकत्रियों द्वारा बच्चो का आइरन की गोली वजन मापने आदि का कार्य कराया गया। जिलाधिकरी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार विकास खंड जानसठ मे खंड विकास अधिकारी श्री संतप्रकाश की अध्यक्षता में आगनवाडी कार्यकत्रियों द्वारा बच्चो का आइरन की गोलीग् वजन मापने आदि का कार्य कराया गया। उक्त गतिविधियां समस्त आगनवाडी केन्द्रों पर करायी जा रही है।

 

थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में थाना खतौली में आज थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में थाना खतौली में आज थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें थाने में आये हुए फरियादयों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवक्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त थाना समाधान दिवस के दौरान सी०ओ० खतौली राकेश कुमार के द्वारा समस्त उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को समय सीमा के भीतर एवं मौके पर जाकर निस्तारित करें।थाना समाधान दिवस खतौली में थानाध्यक्ष खतौली एवं सम्बन्धित राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + seventeen =