Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भारत विकास परिषद अमेटी ने मनाया तीज महौत्सव

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर अमेटी द्वारा तीज महोत्सव २०२२ का रंगारंग आयोजन मेरठ रोड स्थित एक होटल में किया गया जिसमें परिषद परिवार के सदस्यों द्वारा भारी संख्या में सहभागिता की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद की मातृशक्ति द्वारा दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

सरस्वती वंदना की शानदार प्रस्तुति श्रीमती कनिका अग्रवाल श्रीमती ऋचा मित्तल व श्रीमती सोनम गोयल द्वारा प्रस्तुत की गई।महोत्सव का सफल संचालन महिला संयोजिका सोनम गोयल व उमंग गोयल द्वारा किया गया।कार्यक्रम को रोमांचक बनाते हुए सभी कपल्स को अनोखे अंदाज में कपल्स गेम्स व लक्की गेम्स खिलाए गए तथा इन गेम्स के माध्यम से ही तीज क्वीन व तीज कपल्स का चयन बहुत ही खूबसूरत तरीके से निष्पक्ष रूप से किया गया।

तीज क्वीन का ताज महिला सदस्यो द्वारा ऋचा मित्तल को पहनाया गया तथा गिफ्ट देकर सम्मानित किया।तीज कपल विभोर गुप्ता व सौम्या गुप्ता को घोषित किया गया तथा उन्हें क्राउन पहना कर पुरुस्कृत किया गया।बच्चों के मनोरंजन के लिए शानदार गेम्स का आयोजन किया गया सभी बच्चो को भी सुंदर गिफ्ट्स से पुरुस्कृत किया गया जिसे बच्चों ने खूब सराहा।टीम २०२२-२३ द्वारा रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर सभी सदस्यो को सोन का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अतुल अग्रवाल,सचिव अभिलक्ष मित्तल,कोषाध्यक्ष मितिन मित्तल,महिला संयोजिका सोनम गोयल व उमंग गोयल का प्रशंसनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम में अतिन संगल, अमित आयल,शलभ गर्ग,नितिन गुप्ता,नितिन गोयल, राहुल गोयल,मनोज गोयल,नवनीत मित्तल,सौरभ मित्तल,अकुल अग्रवाल,उदय गर्ग,अनुज गर्ग,अंकित गोयल,विनय अग्रवाल,अंशुल जैन,निकुंज गर्ग,रोबिन गर्ग,अंशुल गोयल,मयंक संगल,सचिन सिंघल,नमन गर्ग,सुनील गुप्ता,गौरव गर्ग,विवेक कुमार आदि सदस्य स्पत्निक उपस्थित रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 17 =