उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar News: भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, मिल मैं क्यों डालें गन्ना- Rakesh Tikait

Muzaffarnagar News:  राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार से भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया है।रात दिन चलने वाले इस धरने में आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान के पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। इस धरने की अगुवाई भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत खुद कर रहे हैं।

जिनका कहना है कि गन्ना भुगतान ,बिजली की समस्या ,आवारा पशु और किसानों पर झूठे मुकदमे के साथ-साथ एमएसपी की गारंटी जैसी किसानों की मांगों को लेकर इस धरने की शुरुआत की गई है और यह धरना अनिश्चितकालीन जब तक चलता रहेगा जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगे। इस दौरान जिला प्रशासन के द्वारा भी आला अधिकारियों के साथ मौके पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया है।

ज्यादातर यही क्षेत्र के लोग रहेंगे क्या पता कौन कहां कहां से आ जाएं आएंगे लोग पूरे देश में सबसे ज्यादा महंगी बिजली उत्तर प्रदेश में है क्या पता कितने दिन चलेगा धरना हम क्या कहीं जा रहे हैं जिसको अपना गन्ना तौल में नहीं डालना है वह अपना गन्ना यहां ले आए डीएम के यहां गन्ना तो जाएगा.  जिला अधिकारी के यहां गन्ना तुला हुआ ठीक रहता है उसका भुगतान जल्दी हो जाता है तो फिर मिल मैं क्यों डालें खाने पीने की व्यवस्था करते रहेंगे लोग आते रहेंगे जाते रहेंगे एक-दो दिन व्यवस्था जानने में लग जाएगा।

धरने के बारे में जानकारी देते हुए बीकेयू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि गन्ना भुगतान, बिजली, आवारा पशु, झूठे मुकदमे और एमएसपी गारंटी कानून यह सारे मुद्दे ही मुद्दे हैं। किसान मजदूर का नाम जहां आ जाएगा मुद्दा यह आ गया कि इनको समस्याएं सरकार अधिकारी आए बात कर ले बाहर के लोग कम रहेंगे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + seven =