Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अवैध शराब के खिलाफ अभियान,  शराब तस्कर दबोचा

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को देशी शराब के ४८ पव्वे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान थाना सिखेड़ा की भंडूर चौकी प्रभारी बृजभूषण शर्मा ने आरोपी गुरमीत बुग्गा को भंडूरा रजवाहे की पुलिया से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से देशी शराब के ४८ पव्वे बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना हाजा पर मुकदमा दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस ने इस शराब तस्कर को कोट में पेश कर जल भेज दिया है।

2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar News: सिखेडा पुलिस ने 107/116 सीआरपीसी के अंतर्गत मुचलका पाबंद किये जाने के बावजूद झगडा करने के आरोपी पर सीआरपीसी की धारा 122 बी के अंतर्गत 2 लाख रूपयों का जुर्माना किया है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि सिखेडा पुलिस ने वर्ष 2021 में थाना क्षेत्र सिखेडा के गांव धन्धेडा निवासी माजिद पुत्र लियाकत के विरुद्ध शांति भंग की आशंका के अंतर्गत 107/116 सीआरपीसी की कार्यवाही की थी।

आरोपी के विरूद्ध 116(3) सीआरपीसी की कार्यवाही करते हुए मुचलका पाबंद किया गया था। पुलिस के अनुसार मुचलका पाबंद किये जाने के बाद माजिद द्वारा गांव में झगडा किया गया और सीआरपीसी की धारा 116(3) में दिये गये बंधपत्र का उल्लघांन किया गया।

जिस पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध 122 बी सीआरपीसी के अंतर्गत दो लाख रूपये का जुर्माना किया है पुलिस शीघ्र ही आरोपी से 2 लाख रूपये का जुर्माना वसूलेगी।

वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 मुकेश कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त अभिषेक वर्मा पुत्र शिवकुमार निवासी गंगा नगर थाना सिविल लाइन, जनपद मुजफ्फरनगर को जानसठ अड्डे से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त अनुज पुत्र शीशपाल निवासी भिक्की थाना सिखेडा को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 इन्द्रजीत सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त पंकज पुत्र घासीराम निवासी ग्राम खाईखेडी थाना पुरकाजी को गिरफ्तार किया। वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 जीतेन्द्र सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त सुनील पुत्र ईश्वर धीमान निवासी नई बस्ती थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया।

वहीं थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 रामसनेही सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त कार्तिक उर्फ सोनू पुत्र मुकेश निवासी रसूलपुर जाटान थाना शाहपुर को गिरफ्तार किया। वहीं थाना भौराकला पर नियुक्त उ0नि0 राहुल कुमार द्वारा द्वारा वान्छित अभियुक्त फूल सिह पुत्र धारा निवासी सिसौली जनपद मुजफ्फरनगर को सिसौली बस अड्डे से गिरफ्तार किया।

 

शराब सहित पकडा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 हरिराज सिह द्वारा अभियुक्तगणसजय पुत्र जगत सिह निवासी खोकनी थाना ककरौली मु0नगर, मोहित पुत्र बुजेन्द्र निवासी निवादा थाना भोपा मु0नगर अभियुक्तगण को जंगल ग्राम तेवडा से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 05-05 लीटर कच्ची शराव को बरामद किया गया। वहीं थाना भौराकला पर नियुक्त उ0नि0 राजवीर सिह द्वारा अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र रामकिसन कस्बा व थाना भौराकला मु0नगर अभियुक्त को भौराकला चौराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 16 पौव्वे देशी शराव को बरामद किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21058 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 9 =