Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अवैध मादक पदार्थ सहित दबोचे

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा ०३ शातिर मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से ३३ किलोग्राम गांजा व ०१ रिटज कार (घटना में प्रयुक्त) बरामद किया।

जनपद में अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षकध्क्षेत्राधिकारी नगर श्री आयुष विक्रम सिंह एवं थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री बबलू सिंह के कुशल नेतृत्व में 13 मई रात्रि को थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा 3 शातिर मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण को महावीर चौक के पास जानसठ पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 33 किलोग्राम गांजा व 1 रिटज कार बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण दिलशाद पुत्र नसीम निवासी अजीज कालोनी चिलकाना रोड सहारनपुर हाल निवासी मौहल्ला बुद्ध नगर लोनी थाना लोनी जनपद गाजियाबाद, रागिब पुत्र मुजाहिद निवासी ग्राम बुन्दरा थाना किठौर जनपद मेरठ हाल निवासी बुद्ध नगर लोनी थाना लोनी जनपद गाजियाबाद, अजीम पुत्र पुत्तन खां निवासी बुद्ध नगर लोनी थाना लोनी जनपद गाजियाबाद। जिनके कब्जे से ३३ किलो गांजा, ०१ रिटज कार नम्बर यूपी ११ एई २४८२। (घटना में प्रयुक्त) बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० इन्द्रजीत सिंह, ललित कुमार, का० जितेन्द्र सिंह, विजय त्यागी थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =