Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: चलाया चैकिंग अभियान, ट्रेन से कटकर युवक की मौत

मुजफ्फरनगर। जनपद की कानून व्यवस्था को सुदृढ रखने के उददेश्य से पुलिस द्वारा जनपदीय बॉर्डर,मुख्य चौराहा एवं हाईवे आदि पर आने-जाने वाले वाहनो पर सतर्क दृष्टि रखते हुए संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की सघन चैकिंग-तलाशी की पुलिस द्वारा शिवरात्रि के त्यौहार के मददेनजर शिव चौक से लेकर भगत सिंह रोड आदि विभिन्न बाजारो मे पैदल गश्त की।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद की कानून व्यवस्था को सुदृढ करने के उददेश्य से जनपद पुलिस द्वारा बार्डर,हाईवे सहित नगर के मुख्य चौराहों पर सघन चैकिंग तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने इस दौरान बाजारो मे पैदल गश्त की तथा वाहन चैकिंग के दौरान कई वाहनो के ई-चालान भी काटे।

पुलिस द्वारा चलाए गए चैकिंग अभियान से वाहन चालकों खास तौर पर दुपहिया वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा। कई दुपहिया वाहन चालक चैकिंग होती देख गली-मौहल्लो से रफूचक्कर होते नजर आए।

कई को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  अलग-अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया।थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुकदमे में वांछित अभियुक्त अलफसानी पुत्र नौशाद निवासी खालसा पट्टी सूजडू थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर को उपरोक्त के वादी द्वारा खालसा पट्टी सूजडू पास से पकडकर थाना कोतवाली नगर लाया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।

थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त रजत उर्फ काला पुत्र रविन्द्र निवासी ग्राम नगला रूद्र थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को बस अड्डा काला गेट, जानसठ से गिरफ्तार किया गया। थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 जीत सिंह द्वारा 03 बाल अभिचारी को सिखेडा नहरपुल से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 02 तमन्चा मय 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया।

 

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)खतौली क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव रेलवे ट्रेक पर पडा मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराने के प्रयास किये लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि खतौली में जानसठ रोड ओवरब्रिज के नीचे एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव रेलवे ट्रेक पर पडा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास किये लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परीक्षण के लिए भेज दिया है।

 

हादसों में कई घायल

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  अलग अलग स्थानों पर हुए सडक हादसों में चार कांवडियों सहित कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा प्रांत के पानीपत जनपद के गांव सिम्भालका निवासी संदीप पुत्र श्रीभगवान व अवतार सिंह मेहर सिंह हरिद्वार से गंगाजल लेकर पानीपत लौट रहे थे वहलना चौक पर उनका वाहन एक अन्य वाहन से टकरा गया। जिससे वे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में लाया गया जहां से उन्हे रैफर कर दिया गया।

एक अन्य घटना में मेरठ के कंकरखेडा निवास भारत पुत्र त्रिलोकचंद व अमन पुत्र प्रीतम कुमार हरिद्वार से गंगाजल लेकर वापस मेरठ लोट रहे थे। सिसौना के समीप एक अन्य वाहन ने उनके वाहन में टक्कर मार दी। जिससे वे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों के उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में लाया गया जहां से उन्हे रैफर कर दिया गया।

इसके अलावा जनकपुरी निवासी ओमकार पत्नी नेपाल सिंह व भोपा के गांव बहुपूरा निवासी गुड्डू पुत्र राजेश भी अलग अलग सड़क हादसों में गम्भीर रूप से घायल हो गये। दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20844 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + fourteen =