Muzaffarnagar News: श्री सालासर बालाजी धाम पर मीठे शरबत की छबील का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री सालासर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर के मुख्य सेवादार राजीव बंसल ने बताया कि श्री सालासर बालाजी धाम पर ज्येष्ठ शुक्ल निर्जला एकादशी महापर्व पर प्रातः से भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया।जिसके मुख्य यजमान विकास गुप्ता सपरिवार सपत्नीक (गुप्ता केटर्स) रहे।
पंडित रवि गौड़ ने विधिवत पूजन अर्चना कराकर संकीर्तन वह सुन्दर काण्ड पाठ का प्रारंभ कराया। जिसमें नगर के सैकड़ों श्रृद्धालुओं ने भाग लेकर पुन्य लाभ प्राप्त किया। संकीर्तन के पश्चात् विशेष भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रृद्धालुओं ने नाना प्रकार के भोग प्रसाद का आनंद प्राप्त किया।
इसी के साथ प्रातः ९ः०० बजे से श्री सालासर बालाजी धाम पर मीठे शरबत की छबील का आयोजन भी किया गया। पंडित रवि गौड़ द्वारा विधिवत पूजन अर्चना कर शरबत का भोग लगाया गया। जिसमें हजारों की संख्या में राहगीरों को ठंडा मीठा शरबत पिलाया गया ।
आज के आयोजन में श्री सालासर बालाजी धाम के मुख्य सेवादार नीरज बंसल-आशुतोष गर्ग व राजीव बंसल तथा हिमांशु गर्ग, विपुल गर्ग, दिनेश कुमार , बृजमोहन वर्मा, युवा सेवादार वरुण गर्ग व कार्तिक गोयल, युवा सेवादार अक्षत बंसल,अभिषेक राठी ,यश गर्ग, गौरव गोयल आदि ने अपना योगदान दिया।
निर्जला एकादशी पर छबील लगाकर पिलाया शरबत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)निर्जला एकादशी के पर्व पर नगर में अनेक जगह छबील लगाई गयी। जहां तपती गर्मी में आने जाने वाले राहगीरों को शरबत व रूहाफजा पिलाया गया। तपती गर्मी में लोगों ने शरबत पीकर राहत महसूस की। निर्जला एकादशी के अवसर पर बृहम समर्पित बाह्मण महा सभा के सौजन्य से गांधी कालोनी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर पर छबील लगाकर शरबत का वितरण किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी पंउमादत शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव साधूराम शर्मा, हरिमोहन शर्मा जिला अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शर्मा, उपेन्द्र कौशिक, जयपाल शर्मा, विशाल वत्स, अशोक कुमार शर्मा, अरूण कुमार मिढ्ढा, धर्मपाल गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, हरिओम शर्मा, वी के सक्सैना, आदेश शर्मा, आशीष कुमार, अग्रिमा गुप्ता, हरिओम कौशिक, कार्तिक अरोरा, आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान भारतीय पेंशनर मंच सिनियर सिटी जन वैलफेयर सोसाइटी का भी विशेष योगदान रहा।
छबील लगाकर किया गया शरबत वितरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष निर्जला एकादशी पर जगह जगह छबील लगाकर राहगीरों को ठण्डा शरबत पिलाया गया नगर व अनैक स्थानों पर तपती धूप में जा रहे राहगीरों को रोक रोक कर शरबत पिलाया गया।
धार्मिक मान्यताओ के अनुसार निर्जला एकादशी पर किये गए दान से बहुत पूण्य प्राप्त होता है। इसी के चलते शनिवार को नगर में कई सौ स्थानों पर छबील लगाकर ठण्डे शरबत का वितरण किया गया।
गुड मंडी स्थित व्यापारी नेता संजय मित्तल के प्रतिष्ठान पर मीठे शरबत का वितरण किया गया। मण्डी में आने वाले किसानों व्यापारियों व मजदूरों ने ठण्डा शरबत पिया।
पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल व व्यापारी नेता संजय मित्तल ने लोगों को शरबत वितरण किया इस दौरान लाला रामनिवास मित्तल सुरेन्द्र बंसल, विनोद गर्ग, राजेश गोयल, अभिषेक कुच्छल, श्याम सुंदर, अतुल जैन आदि का सहयोग रहा।
वहीं कूकड़ा स्थित राजवंश स्कूल से आगे गोरा बिल्डिंग मेटीरियल पर छबील लगाकर राहगीरों को ठण्डा शरबत वितरित किया गया। इस दौरान अमित भारद्वाज, अंशु भारद्वाज, तनिष्ठ भारद्वाज, संकित, दीपक, नितिश भारद्वाज संजू, मोनू, शुनील, काला, आदि का विशेष सहयोग रहा।
इसके अलावा एटूजेड रोड पर अवध विहार के सामने छबील का आयोजन कर शरबत वितरित किया गया। इस दौरान सुधीर चौधरी, रामप्रकाश सैनी, राजबीर सिंह, संदीप धीमान, संजय, बंसल मेडिकल स्टोर, जितेंद्र कुमार, कान्हा जी डेरी एण्ड कंफ्ेकशनरी, मोनिका सैनी, रूपक वत्स, कमलेश भारद्वाज, लवी सैनी, युग शर्मा, यशीका शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।
वहीं निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर रौनक के मालिक युवा भाजपा नेता को मंडल मोहित पाल व उनके पिताजी सुंदर पाल के द्वारा रुड़की रॉड निकट बिजली घर पर विशाल छबील का किया गया आयोजन।
इसके अलावा निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर भोपा रोड केडिया वाटिका के पास समाजसेवी वर्ग द्वारा शीतल जल और शीतल मीठा शरबत का वितरण किया गया जिसमें गुरुजी राजीव गोयल डॉ अनुराग जी सुरेंद्र मित्तल राहुल जैन प्रदीप गोयल अमित हिंदू सहित अन्य श्रद्धालुओं ने सेवा भाव करते हुए मीठे जल का वितरण किया हर हर महादेव।

