Muzaffarnagar News: बच्चों की मिड डे मिल खाने से हालत बिगडी, छिपकली गिरने की सूचना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तहसील सदर के जानसठ रोड स्थित गांव बीबीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय मे मिड डे मील के खाने मे छिपकली गिरने की सूचना से हडकम्प मच गया। बताया जाता है कि इस दौरान कई बच्चों की तबियत खराब हो गई।हादसे पर परिजनो सहित कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।
जिला पंचायत सदस्य तरूणपाल ने अपनी गाडी से तुरंत ही सभी बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। गांव बीबीपुर प्राथमिक विद्यालय के मामले की जानकारी मिलने पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने जिला चिकित्सालय पहुंच कर अस्पताल मे भर्ती बच्चों का हाल जाना तथा चिकित्सकों को निर्देशित किया कि बच्चों के उपचार मे किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए।
भर्ती बच्चों को देखने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य तरुण पाल सहित अन्य भाजपा नेता पहुंचे हैं।
सीएमएस राकेश कुमार ने वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर योगेंद्र तिरखा को बच्चों की पूर्ण स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश दिए हैं। वही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मिड डे मील का सैंपल लेने विद्यालय पहुंची हैं। सीएमएस ने बताया कि सभी बच्चे सामान्य है।

