Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: फैक्ट्रियों में भूसे के प्रयोग पर लगी रोक पर प्रशासन का जताया आभार

मुजफ्फरनगर ।(Muzaffarnagar News) गत दिनों मुजफ्फरनगर शिवसेना ने फैक्ट्रियों में भूसे के प्रयोग पर रोक लगाने को लेकर प्रशासन से मांग की थी कि जल्द से जल्द इस पर रोक लगाई जाए जिस पर प्रशासन ने एक्शन लेते हुए इस पर रोक लगा दी जिसका शिवसेना ने खतौली में नगर अध्यक्ष राकेश भटनागर के आवास पर बैठक के दौरान प्रशासन का आभार व्यक्त किया

जिले में औद्योगिक इकाइयों में भूसे का प्रयोग करने पर एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने रोक लगा दी है ऐसा करने वाली फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है

इसके लिए एसडीएम और थाना प्रभारियों को सतत निगरानी के निर्देश दिए और कहा कि पशुधन के लिए भूसे की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता एवं भूसे के मूल्य को नियंत्रित किए जाने के दृष्टिगत जिले में संचालित फैक्ट्री पेपर मिल, गत्ता फैक्ट्री, केमिकल इकाई समिति इट भट्टे में भूसे की खरीदारी पर रोक लगाई गई है

साथ ही जिले से बाहर भूसे का परिवहन प्रतिबंधित किया गया है उन्होंने बताया कि यह आदेश २४ जून तक लागू रहेगा यदि किसी फैक्ट्री मालिक ने आदेश की अवहेलना की तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

जिस पर शिवसेना ने प्रशासन का आभार जताया बैठक में जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा, सोनू वर्मा, नगर अध्यक्ष राकेश भटनागर, जिला सचिव रूपराम कश्यप, नगर सचिव नरेश सैनी, निवर्तमान युवा जिला अध्यक्ष विशाल डाहरिया, विजेंद्र कुमार, भीम प्रजापति, अमित राजपूत, विनय चौहान, मनोज धीमान, कपिल कुमार व पिंटू पांचाल आदि शिवसैनिक उपस्थित रहे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 2 =