Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: एडीएम प्रशासन के खिलाफ कोर्ट गए नगर स्वास्थ्य अधिकारी, डराने और धमकाने का आरोप

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। नगर स्वास्थ्य अधिकारी बिजेन्द्र कुमार सिंह ने एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर के खिलाफ कोर्ट में केस दायर किया है। उन्होंने एडीएम प्रशासन पर अभद्रता और अपमान करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने एडीएम पर डराने और धमकाने का भी आरोप लगाया है। जबकि एडीएम प्रशासन ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा।

वहीं उनके वेतन पर भी रोक लगा दी।सीएमओ के आदेश के बाद अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बिजेन्द्र कुमार सिंह ने 20 नवम्बर को नगर पालिका में नगर स्वास्थ्य अधिकारी का कार्यभार संभाला था। उन्होंने अपने कार्यालय में करीब पांच घंटे बैठकर कार्य भी किया। इसके बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी सीएमओ से 24 नवम्बर तक अवकाश लेकर अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए चले गए।

21 नवम्बर को एडीएम प्रशासन ने सफाई व्यवस्था को लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांग लिया। जब उनके द्वारा कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो उनके वेतन पर रोक लगा दी।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जब वे शादी समारोह में परिवार के बीच थे तो एडीएम प्रशासन का कई बार फोन आया। इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट का भी फोन आया। उन्होंने सीएमओ से अवकाश लेने पर नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने दोनों अधिकारियों को बताया कि वह अपने भतीजे की शादी में अवकाश लेकर आए हुए है, लेकिन दोनों अधिकारियों ने उनकी कोई बात नहीं सुनी।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि एडीएम प्रशासन ने उनके साथ अभद्रता और अपमान किया है। उन्होंने उनके खिलफ न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम में केस दायर किया है। उन्होंने बताया कि वह कोर्ट में उपस्थित होकर अपनी बयान भी दर्ज कराएगे।

“नगर स्वास्थ्य अधिकारी मेरे खिलाफ कोर्ट गए है मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। शहर की सफाई को लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी से स्पष्टीकरण जरूर मांगा गया था। मेरे द्वारा उनके साथ कोई अभद्रता नहीं की गई है।
नरेन्द्र बहादुर, एडीएम प्रशासन

समस्याओं को सुना
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी द्वारा रोजाना फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया जा रहा है। कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यलय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई।

जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20153 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =