Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: छेडछाड के वांछित को सिविल लाइन पुलिस ने दबोचा

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा नाबालिग युवती के साथ छेडछाड करने के अभियोग में वांछित अभियुक्त को ४८ घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार। जनपद में महिलाओं के प्रति अपराध करने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर ब्योम विंदल एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाईन आशुतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा नाबालिग युवती के साथ छेड़छाड़ करने के अभियोग में वांछित अभियुक्त को महावीर चौक से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ०१ बुलेट मोटर साईकिल नम्बर यूपी १२ बीसी ५५८४ बरामद की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि १२ सितम्बर को वादी द्वारा थाना सिविल लाईन पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि ०१ बुलेट मोटर साईकिल नम्बर यूपी १२ बीसी ५५८४ पर सवार व्यक्ति द्वारा मेरी नाबालिग लडकी को रास्ते में रोककर उसके साथ अश्लील हरकत करना तथा छेडखानी करने की घटना कारित की गयी है।

तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मु०अ०सं० २७७ध्२०२४ धारा ७४,१२६(२),३५२,३५१(२),३५१(३) बीएनएस व ७ध्८ पोक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया तथा घटना की गम्भीरता को देखते हुए उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना सिविल लाईन पर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिग लडकी से छेडछाड करने के अभियुक्त को ४८ घण्टे के अन्दर महावीर चौक से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त शादाब उर्फ सोनू काजी पुत्र अनीस निवासी मौहल्ला दीनमोहम्मद सुजडु थाना खालापार, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से ०१ बुलेट मोटर साईकिल नम्बर यूपी १२ बीसी ५५८४। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में आशुतोष कुमार प्र०नि०, उ०नि० सतेन्द्र ढिल्लो, है. का. लोकेश, सोविन्द्र, का. राहुल थाना सिविल लाईन शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − three =