Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मेरठ की रैली सफल बनाने को कांग्रेसियों ने बनाई रणनीति

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar News मेरठ में होने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली सफल बनाने के लिए मुजफ्फरनगर में तैयारी जोरों पर है। दो स्थानों पर कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों व पूर्व नेताओं ने रैली में भाग लेने के लिए संख्या बढ़ाने की रूपरेखा तैयार की। कांग्रेस की बैठक आर्य समाज मंदिर में हुई

जिसमें जिला व शहर कांग्रेस पार्टी की कार्यकारिणी, सभी फ्रंटल अध्यक्षों, नगर पंचायत अध्यक्षों, ब्लाक अध्यक्षों व शहर के सभी वार्डो के अध्यक्षों ने भाग लिया। इसमें प्रदेश महासचिव व मंडल तथा जिला प्रभारी मनिदर सूद वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष पंडित सुबोध शर्मा और नगर अध्यक्ष जुनैद रऊफ ने २९ सितंबर को मेरठ में प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रस्तावित रैली में मुजफ्फरनगर से अधिक से अधिक की संख्या में पहुंचने के लिए रणनीति बनाते हुए विचार-विमर्श किया।

इस दौरान मनिदर सूद ने कहा कि किसी भी पार्टी की नींव उसका कार्यकर्ता होता है। जब तक किसी भी पार्टी का कार्यकर्ता बूथ स्तर तक मजबूत नहीं होता तब तक पार्टी मजबूत नहीं होती है। सुबोध शर्मा ने कहा कि हमें प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस को मजबूत करना है। जिले के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और ब्लाक अध्यक्षों को कहा कि रैली में हम सभी को कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए भाग लेना है।

इस दौरान संजीव त्यागी, ब्रज भूषण शर्मा, डा. मोहसिन, गीता काकरान, छाया पाल, बिलकिस चौधरी, सतीश शर्मा, धीरज भारद्वाज, लव कुश, राहुल भारद्वाज व सगीर मलिक आदि मौजूद रहे।

पूर्व कांग्रेस नेताओं ने अलग बनाई टीम
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस के वरिष्ठ और पूर्व नेताओं की बैठक महावीर चौक स्थित कार्यालय पर अलग से हुई। इसमें भी कांग्रेस नेताओं ने जिले में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए दम भरा। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद त्यागी व पीसीसी सदस्य राकेश पुंडीर ने कहा कि सभी कांग्रेसजनों को उत्तप्रदेश में होने वाले २०२२ विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से लगना है।

२९ सितंबर को कांग्रेस की ली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेना है। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश ने की व संचालन राकेश पुंडीर ने किया। इसमें पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, पूर्व सांसद सईदुज्ज्मां, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद त्यागी, पूर्व प्रदेश सचिव व पीसीसी सदस्य राकेश पुंडीर, पूर्व पीसीसी इजहार अहमद, लियाकत राव, सुरेंद्र मैनवाल, सतीश गर्ग, मदन मोहन शर्मा, अजमत पुंडीर, साबिर पुंडीर, शादाब त्यागी, विनोद धीमान, हकीम शकीन अहमद, राजकुमार कश्यप, डा. सुभाष शर्मा, यशराम पाल, योगेश खारी, जमील, मुकेश शर्मा, रामकिशन शर्मा, दिलशाद सिद्दीकी, हरीश भूषण, जमील अहमद, अकबर राणा व राधेश्याम आदि शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =