Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जय श्री राम के नारों का उद्घोष करते हुए राम लला के किए दर्शन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अखिल भारत हिंदू महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल जय श्री राम के नारों का उद्घोष करते हुए प्रभु श्री रामचंद्र जी की नगरी अयोध्या मैं पहुंचा कर पावन- पावनी सरयू नदी में स्नान कर प्रभु श्री राम लला के दर्शन किए।  प्रभु श्री राम लल्ला के दर्शन करने के उपरांत मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आतंककार्यों की निशानियां को ध्वस्त कर आज प्रभु श्री राम चंद्र जी का भव्य राम मंदिर अयोध्या नगरी में बनने जा रहा है

  जिस दिव्य शक्ति के लिए हमारे कारसेवकों व अनेकों हिंदू संगठनों के हिंदू वीरों ने अपने प्राण निछावर किए  आज उस दिव्य शक्ति के दर्शन कर अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं हम सर्वोच्च न्यायालय एवं भारत सरकार का हृदय से धन्यवाद करते हैं जिनके सही निर्णय से आज सनातन धर्म के पूजनीय प्रभु श्री राम चंद्र जी का भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है जल्द ही भारत के ही नहीं अन्य देशों के भी धर्म प्रेमी प्रभु श्री राम के दर्शन कर धर्म लाभ उठा सकेंगे 

योगी जी से भी निवेदन करते हुए कहा कि एक विशेष पैकेज बनाकर अयोध्या नगरी का भी विशेष सौंदर्य करण कराने की कृपा करें। इस दौरान मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री अभिनव अग्रवाल ,राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश कश्यप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश कौशल ,राष्ट्रीय संगठन मंत्री जनार्दन दुबे ,प्रदेश प्रभारी डॉ योगेंद्र शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष शुभा अग्रवाल, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कोषा अध्यक्ष साक्षी वर्मा, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी सचिन कपूर जोगी, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी, इटावा जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार कौशल, शाहजहांपुर जिला अध्यक्ष हरि ओम गुप्ता, जिला महासचिव बसंत कश्यप, नगर सचिव सौरभ रॉय आदि उपस्थित रहे। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × four =