Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: युवक का गंगनहर में शव मिला

Muzaffarnagar News:खतौली। गंग नहर मे युवक का शव पडा देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्र्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार खतौली गंगनहर सूखने पर एक युवक का शव नगर मे पडा देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।

ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार खतौली कोतवाली क्षेत्र मे गंगनहर मे आज सुबह किसी युवक का शव लावारिस अवस्था मे पडा देख दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। ग्र्रामीणो ने नहर मे युवक का शव पडा होने की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया।

कुछ ही देर मे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्र्रामीणो की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन उसकी पहचान नही हो सकी।

अन्ततः पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट हुलिये के आधार पर मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। बताया जाता है कि उक्त शव काफी पुराना है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20973 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − fifteen =