Muzaffarnagar News: गहरे गड्ढे दे रहे है हादसे को दावत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गहरे गड्ढे हादसों को न्यौता दे रहे है। खासतौर पर नगर के रूड़की रोड पर गड्ढों का आलम यह है कि हर १०० मीटर की दूरी पर एक गहरा गड्ढा बना हुआ है। जिस कारण कई बार यात्री गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं और इन गड्ढों की वजह से दुर्घटना का भय बना रहता है।
रुड़की रोड पर अस्पताल चौक से आगे सहारनपुर अड्डे तक हर १०० मीटर की दूरी पर एक गहरा गड्ढा बना हुआ है। मुख्य रूप से आनंदपुरी पेट्रोल पंप के सामने लगातार कहीं गहरे गड्ढे बने हुए हैं। जिस कारण कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यदि इन गड्ढों को समय रहते नहीं भरवाया गया तो किसी बड़े हादसे को न्योता मिल सकता है।
अधिकांश देखा गया है कि गहरे गड्ढे होने के कारण बाइक सवार तो फिर भी निकल जाते हैं लेकिन स्कूटी जिसके पहिये छोटे होते हैं वह गड्ढे में फस जाने के कारण गिरकर चोटिल हो जाते हैं। क्योंकि कई बाहर व्यक्ति को अचानक ही गहरा गड्ढा नजर आता है
जिस कारण वह अपने वाहन को बचा नहीं पाता है और गड्ढे में उसका पहिया आ जाने के कारण वह चोटिल हो जाता है। यदि इस प्रकार गड्ढे समय रहते नहीं भरे गए तो धीरे धीरे जहां ये और अधिक गहरे हो जायेंगे. वहीं इनके कारण हादसा हो सकता है। इस ओर ध्यान देकर गड्ढों की समस्या से नागरिकों को निजात दिलानी चाहिए।

