Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: लंपी संक्रमित पशुओं का सर्वे करवाने की मांग

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) भारतीय किसान यूनियन ने क्षेत्र में लंपी संक्रमित पशुओं का सर्वे करवाकर उनका उपचार और एंटी लार्वा का छिड़काव कराए जाने की मांग की हैं। इस संबंध में पशु चिकित्साधिकारी को एक ज्ञापन दिया गया।

भाकियू तहसील अध्यक्ष राहुल अहलावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र होकर पशु चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंनें यहां पशु चिकित्साधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि क्षेत्र पशुओं में लंपी बीमारी तेजी से फैल रही है। बीमारी से पशुओं की मौत भी हो रही हैं। पशुओं में फैल रही बीमारी से पशुपालक बेहद चिंतित हैं। उन्होंने क्षेत्र में टीम से लंपी संक्रमित पशुओं का सर्वे कराकर उनका उपचार और एंटी लार्वा का छिड़कवा कराए जाने की मांग की। पशु चिकित्साधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि किसान व पशुपालक पशुओं के स्थल की सफाई का विशेष ध्यान रखें।

पशुओं को बुखार होने और शरीर पर गांठे बनने पर चिकित्सक को दिखाए। घरेलू उपचार भी किया जा सका है। पशु को संक्रमण से बचाव के लिए आवला, अश्वगंधा, गिलोय व मुलठी में से किसी एक को २० ग्राम की मात्रा में अथवा तुलसी पत्ते एक मुठ्ठी, दानचीनी ५ ग्राम, सोठ पाउडर ५ ग्राम, काली मिर्च १० नग को गुड़ में मिलाकर सुबह व शाम खिलाए।

संक्रमण को रोकने के लिए पशु बाड़े में गोबर के कंडे में गूगल, कपूर, नीम के सूखे पत्ते, लोबान को डालकर सुबह व शाम धुंआ करें। पशुओं के स्नान के लिए २५ लीटर पानी में एक मुठ्ठी नीम की पत्ती का पेस्ट व १०० ग्राम फिटकरी मिलाकर प्रयोग करें। घोल के स्नान के बाद सादे पानी से नहलाए। ज्ञापन देने वालों में मनीष चौधरी, प्रभवन शर्मा, संजय चौधरी, नीरज शर्मा, साबी गुर्जर, फुरकान मलिक आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20747 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 11 =