Muzaffarnagar News- पंचायत की तैयारियों पर रालोद की बैठक में चर्चा
बुढ़ाना। (Muzaffarnagar News) पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं रालोद नेता विनोद मलिक के आवास पर आयोजित रालोद की एक अहम बैठक में मौजूद रालोद के पदाधिकारियों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों के बीच हुई मंत्रणा के बाद रालोद द्वारा आगामी 28 फरवरी को तहसील बुढ़ाना में पंचायत का फैसला लिया गया।
उल्लेखनीय है कि रालोद नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख बुढ़ाना विनोद मलिक की माता जी वर्तमान ब्लॉक प्रमुख है। रालोद नेताओं का आरोप है कि दो दिन पूर्व कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उनके नाम की शिलापट तोड दिये गये तथा प्रशासन के द्वारा उनके अधिकार भी सीज कर दिये गये है इन सभी बातों के चलते यह फैसला लिया गया है। बैठक में मोज्ूद रालोद नेताओं ने प्रशासन पर सौतेले व्यवहार का आरोप है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए रालोद विधायक दल के नेता एवं बुढ़ाना क्षेत्र से विधायक राजपाल सिंह बालियान ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार अथवा कार्यकर्ताओं की अनदेखी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
वहीं रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने भी कहा कि हम सब विनोद मलिक के साथ है और कंधे से कंधा मिलाकर अपने हक की लडाई के लिए पूरी एकजुटता का परिचय देंगे। बैठक में रालोद विधायक दल के नेता राजपाल सिंह बालियान, गठवाला खाप के चौधरी बाबा श्याम सिंह मलिक, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, वरिष्ठ रालोद नेता अजित राठी, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

