Muzaffarnagar News: जिला प्रभारी सत्येंद्र सिसोदिया का प्रमोद मित्तल के आवास पर भव्य स्वागत
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी सत्येंद्र सिसोदिया का मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद मित्तल के आवास पर भव्य स्वागत किया गया
जिला प्रभारी सत्येंद्र सिसोदिया के साथ जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर विजय शुक्ला भी मौजूद रहे दोनों नेताओं का मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एवं भाजपा के सह संयोजक सुभाष चौहान ने एवं एसोसिएशन के चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एवं केमिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्पेंद्र मलिक ने बुके देकर एवं शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया।
जिला प्रभारी सत्येंद्र सिसोदिया ने उपस्थित सभी लोगों को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश सरकार की पिछले साढे ४ साल की उपलब्धियों के बारे में बताया। सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा की योगी जी की कार्यशैली की पूरे प्रदेश की जनता तारीफ कर रही है और निश्चित ही योगी आदित्यनाथ जी के सानिध्य में एक बार पुनः उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने इस अवसर पर सभी उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं सामाजिक संगठनों के लोगों से उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया ।
इस अवसर पर मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्पेंद्र मलिक भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री रोहित वाल्मीकि सतीश तायल एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

