Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जिला पंचायत सदस्य के पति के साथ मारपीट, 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सदस्य के पति के साथ बीती रात कुछ अज्ञात लोगो ने मारपीट कर दी। पुलिस ने इस मामले मे मिली तहरीर के आधार जांच पडताल शुरू की। सूत्रो के अनुसार बीती देर रात नई मंडी कोतवाली इलाके मे भोपा रोड स्थित बिंदल फैक्ट्री के नजदीक जिला पंचायत सदस्य जरीन के पति शाहनवाज पर कुछ अज्ञात बदमाशो ने उस समय हमला बोल दिया

जब वे अपने घर वापिस लौट रहे थे। परिजनो का कहना है कि शाहनवाज पुत्र अब्बास निवासी मखियाली को अचानक हुए हमले में बहुत चोट आई है। परिजनो का आरोप है कि इस घटना मे शाहनवाज का सिर फूट गया 

हाथ की हडडी भी टूट गई है। परिजन एक पूर्व प्रधान व उसके साथी का नाम ले रहे हैं।

पुलिस सूत्रो का कहना है कि इस मामले की जांच पडताल की जा रही है। बताया जाता है कि परिजनों ने इस मामले में दो नामजद सहित 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =