Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: संविधान निर्माता डा. अम्बेडकर व भगवान महावीर जयंती मनाई

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गाँधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भारतीय संविधान के निर्माता, समाज सुधारक महान विचारक, युग पर्वतक, नारी शक्ति के उद्धारक, शैक्षिक क्रांति के अग्रदूत, उच्च कोटी के अर्थशास्त्री, महान शिक्षाविद, स्वतंत्र भारत प्रथम कानूनमंत्री व विश्व भूषण बोधिसत्व भारत रत्न बाबा सहाब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के १३१वे जन्मदिवस पर उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनको सत-सत नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि बाबा सहाब डॉ० भीमराव अम्बेडकर का जन्म १४ अप्रैल १८९१ भारत के महो में हुआ जोकि वर्तमान में मध्य प्रदेश राज्य का शहर है आज का दिन प्रत्येक भारतीय के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है उनके पिता रामजी मालो जी सकपाल थे और माँ भीमबाई थी उन्हें लोग प्यार से बाबासाहेब के नाम से बुलाते थे

जब वे पाँच साल के थे ता उन्होने अपनी माँ को खो दिया था अपनी शिक्षा पुरी करने के लिए वो मुंबई चले गये वहा से उन्होने अपना बैचलर ऑफ आटर्स (बी.ए) की शिक्षा पूरी की और फिर अपने आगे की पढाई के लिए वो अमेरिका चले गए

उसके बाद उन्होने कोलंबिया विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और इंग्लैंड से अपनी मास्टर्स और पीएचडी की डिग्री प्राप्त की और वर्ष १९२३ में भारत लौअ आए भारत में उन्होंने बॉम्बे के उच्च न्यायालयों में अपनी वकालत शुरू की उन्होने सामाजिक कार्यों के साथ-साथ लोगो का शिक्षा का महम्व भी समझाया उन्होंने लोगों को अपने अधिकारों के प्रति लड़ने के लिए और जाति व्यवस्था को समाप्त करने के लिए प्रेरित किया उन्होने जाति के विनाश पर भी एक पुस्तक लिखी

जिसमें उन्होने जाति, वर्ग और लिंग के आधार पर भेदभाव के गंभीर प्रभावों के विषय में चर्चा की सामाजिक कार्य में उनकी सक्रिय भागीदारी के कारण लोगो ने उन्हे बाबासहाब के नाम से संबोधित करना शुरू कर दिया।उन्होने भारत के संविधान को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इसलिए उन्हे भारतीय संविधान का रचियता भी कहा जाता है डॉ० भीमराव अम्बेडकर के सामाजिक कार्य और लोगो के उत्थान के प्रति उनके इस योगदान के लिए उन्हें भारत में बहुत सम्मान के साथ याद किया जाता है।

भारतीय जनता पार्टी १४ अप्रैल को डॉ० भीमराव अम्बेडकर की जयंति को पूरे देश में समरसता दिवस के रूप में मनाती है। इस निमित्त खतौली विधानसभा के मान्य फार्म हाऊस सफेदा रोड खतौली पर भी बाबा सहाब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जयंति के उपलक्ष में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया

जिसमें मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान किसान व सांसद माननीय राजकुमार चाहर जी उपस्थित रहे और उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उपरोक्त कार्यक्रम जनपद के सभी शक्ति केन्द्र व बूथ स्तर पर भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गाँधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ० संदीप शर्मा व जिला सह संयोजक डॉ० शैलेन्द्र त्यागी, डॉ० प्रवीण कुमार के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय द्वारा भेजी गई ब्लड बैंक की टीम के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और सभी को रक्तदान की उपयोगिता के बारे में बताया और रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया. जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा विश्व वंदनीय १००८ भगवान महावीर के २६२२वे जन कल्याण महोत्सव के पावन पर्व पर सभी को महावीर जयंति व वैशाखी पर्व पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाए दी और बताया कि भगवान महावीर ने अपने विचारो व आदर्शो से समाज को मानवता, सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया उनके द्वारा दी गई शिक्षाए एवं सिंद्धात समाज को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० वीरपाल निर्वाल, क्षेत्रीय मंत्री डॉ० पुरूषोत्तम गौतम, सदस्य पिछडा आयोग जगदीश पांचाल, जिला महामंत्री विजय सैनी, जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, जिला मंत्री वैभव त्यागी, रेणु गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, श्रीमोहन तायल, जिला संयोजक सोशल मीडिया रक्षित नामदेव, जिला संयोजक आईटी विभाग सचिन सैनी, डॉ० प्रवीण कुमार शर्मा, डॉ० शैलेन्द्र गौतम, डॉ० जीतसिंह तोमर, डॉ० डीके शर्मा, डॉ० सत्यव्रत त्यागी, डॉ० सतीश गोयल, डॉ० मुकेश गौड, डॉ० विरेन्द्र कुमार, शीशपाल सैनी, सतीश सैनी, डॉ० नरेश कुमार, डॉ० अरूण, सुनील पाल, विमल कुमार, डॉ० अश्वनी कुमार, मनोज पांचाल, हरपाल सिंह महार, रविकांत शर्मा, तरूण पाल, सचिन करानिया, नीरज गौतम, नई मण्डी अध्यक्ष राजेश पाराशर, अखिलेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

131वीं जयंती पर किया नमन

Muzaffarnagar Newsखतौली। (Muzaffarnagar News) समाजवादी पार्टी खतौली के नेताओ और कार्यकर्ताओ ने बाबा वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव नदीम कुरैशी के कैंप कार्यालय नई आबादी पर संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई जिसमे कार्यकर्ताओ ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

देशभर में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की १३१वीं जयंती मनाई जा रही है.

डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर के जन्म के उपलक्ष्य में राष्ट्र १४ अप्रैल को अंबेडकर जयंती मनाता है. बाबा साहेब एक भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ, दार्शनिक, अर्थशास्त्री के साथ-साथ इतिहासकार भी थे.

उनका जन्म १४ अप्रैल, १८९१ को हुआ था डॉ अंबेडकर भारतीय जाति व्यवस्था के कट्टर आलोचक माने जाते थे और उन्हें हाशिए के समुदायों को ऊपर उठाने के लिए कई सुधार लाने का श्रेय दिया जाता है. उन्होंने दलितों के लिए राजनीतिक और सामाजिक आजादी पर जोर दिया. बाबा साहेब ने कानून, अर्थशास्त्र के साथ-साथ राजनीति विज्ञान में अपनी पढ़ाई के लिए डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ सपा नेता डॉक्टर मंसूर उल हक, काजी नईम एडवोकेट, पूर्व नगर अध्यक्ष इरशाद जाट, पूर्व नगर अध्यक्ष शाहिद कुरैशी, सुधीर वाल्मिकी, अभिषेक गोयल एडवोकेट, नईम मलिक, आरिफ सभासद, नदीम फारूखी, शमीम अब्बासी, अमीर आजम, जैद सैफी, आकाश पंजाबी, अर्पित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =