Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- सर्दी का असर जारी, दोपहर में धूप से मिली राहत

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद भर में ठंडी हवाओं के साथ कड़ाके की ठंड ने लोगों का घर से निकलना मुहाल कर दिया है। अल सुबह से ही घने कोहरे ने जनपद को अपनी आगोश में लिया हुआ था। वही सूर्यदेव के दर्शन ग्यारह बजे के समय होने से जनपदवासियों को कुछ राहत मिल पाई है। कड़ाके की ठंड एवं सर्द हवाओं के बीच नन्हे मुन्ने बच्चे भी ठिठुरते हुए स्कूल तक पहुंचे।

हाड़ कंपा देने वाली कड़ाके की ठंड के कारण बाजार भी सूने पड़े रहे। बढ़ती ठंड के प्रकोप से बचने के लिए जनपदवासियों के द्वारा चाय की दुकान की ओर कदम बढ़ाये जा रहे है।

शहर के मुख्य चौराहों पर स्थित चाय एवं पकोड़े की दुकान पर अल सुबह से ही भीड़ लग जाती है। नन्हे मुन्ने बच्चे स्कूल जाते समय अभिभावकों से सर्दियों की छुट्टियों के पडने के बारे में जानकारी भी लेते दिखाई दिए। हालांकि डीएम के निर्देशों के चलते जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दस बजे से तीन बजे तक का समय कर दिया है।

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण सर्द हवाओं से ठंड का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते जनपद वासियों को ऑफिस आने-जाने में भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा वाहनों की रफ्तार पर भी घने कोहरे ने ब्रेक लगा दी है। घना कोहरा होने के कारण यातायात भी काफी प्रभावित हो रहा है। दूरदराज से आने-जाने के लिए देर शाम में यात्रियों को बस आदि की सुविधा नहीं मिल पा रही है।

सुबह के समय संचालित होने वाली मुजफ्फरनगर परिवहन निगम की बस एवं प्राइवेट बसों के चालक एवं परिचालकों को बड़ी सावधानी पूर्वक बसों का संचालन करना पड़ रहा हैं। कई बार तो घना कोहरा होने के कारण चालको के द्वारा बस को सड़क किनारे खड़ी करनी पड़ती है, एवं बसों के शीशों को अच्छी तरह से साफ करने के बाद ही गंतव्य की ओर बढ़ा जाता है।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 413 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − six =