Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: विड़ियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से विद्युत सम्बन्धी मीटिंग की

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर। ऊर्जा मंत्री, उ0प्र0 सरकार द्वारा सहारनपुर क्षेत्र के समस्त विद्युत अधिकारियों एवं सांसद, विधायकगण से विड़ियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से उनके क्षेत्र से विद्युत सम्बन्धी मीटिंग की गयी जिसमें मुजफ्फरनगर से राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर शहर के विषय में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा जी से वार्ता की गयी

ऊर्जामंत्री ने माननीय राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के आग्रह पर निम्नलिखित योजनाओं को मुजफ्फरनगर हेतु पारित किया- मुजफ्फरनगर शहर की सघन बस्तियों में अंडरग्राउण्ड लाईन करने, जर्जर तार बदलने एवं औद्योगिक लाईनों को अंडरग्राउण्ड करने हेतु रिवेम्प स्कीम के तहत लगभग 100 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया।

मुजफ्फरनगर की विद्युत आपूर्ति में सुधार हेतु शामली रोड, मिमलाना रोड, रूड़की रोड सबस्टेशनों की नई 33 के0वी0 लाईन का कार्य कराने हेतु विद्युत अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

सभी बड़े चौराहों जैसे शिव चौक, मिनाक्षी चौक, विश्वकर्मा चौक आदि पर लाईनों को अंडरग्राउण्ड करने हेतु रिवेम्प स्कीम के अन्तर्गत सम्मिलित कराया गया।

इस दौरान माननीय मंत्री जी के साथ विद्युत विभाग से मुख्यतः अधीक्षण अभियन्ता नगरीय ई0 बी0 के0 मिश्र, अधिशासी अभियन्ता, ई0 ए0 के0 वर्मा, ई0 ओ0 पी0 मिश्रा, एवं नगर क्षेत्र के समस्त उपखण्ड अधिकारी उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20594 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =