Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: थाना नई मण्डी पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड, दो शातिर किये गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना नई मण्डी पुलिस की बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड के दौरान ०२ शातिर चोर/लुटेरे/वांछित अभियुक्त घायल/गिरफ्तार । अभियुक्तगण के कब्जे से ०२ तमंचा मय ०२ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर व ०१ मोटर साईकिल बरामद किया।

जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत व पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्रीमति रूपीली राव तथा प्रभारी निरीक्षक श्री बबलू सिंह थाना नई मण्डी के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस की भोपा पुल के पास जंगल में बदमाशों के साथ हुई पुलिस मुठभेड के दौरान ०२ शातिर चोरध्लुटेरे अभियुक्तगण को घायल ध्गिरफ्तार किया गया।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से ०२ तमंचा मय ०२ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस व ०१ मोटर साईकिल बरामद किए गए हैं । घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घायल/गिरफ्तार की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

उल्लेखनीय हैकि थाना नई मण्डी पुलिस टीम द्वारा भोपा पुल के पास चेंकिग कर कर रही थी। तभी ०१ मोटरसाइकिल पर सवार ०२ व्यक्ति आते दिखाई दिए जिन्हें पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल वापस पीछे मोड़कर जंगल की तरफ भागने लगे । बदमाश होने का शक होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया

मोटर साईकिल सवार मोटरसाइकिल को मौके पर ही छोड़कर झाड- झुण्डो में छिपकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे । बदमाशों की फायरिंग से पुलिस टीम बाल-बाल बची । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं पड़ा तथा लगातार पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते रहे

पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें दोनो बदमाश घायल हो गये । घायलध्गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से ०२ तमंचा मय ०२ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस, ०१ मोटर साईकिल की गयी। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल भेज अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्त राशिद उर्फ नौशाद पुत्र कयामुद्दीन निवासी ग्राम लिण्डरपुर थाना नूरपुर, बिजनौर वर्तमान पता मौ० मुन्नालाल मवाना, मेरठ, शमशेर अहमद पुत्र समसुद्दीन निवासी ग्राम लिण्डरपुर थाना नूरपुर, बिजनौर

जिनके कब्जे से ०२ तमंचा मय ०२ खोखा व ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ०१ मोटरसाइकिल स्पेलण्डर प्लस न०- यूपी २२ एजे ५८७३ बरामद किया। घायल/गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र०नि० बबलू सिंह, उ०नि० जय प्रकाश भास्कर, उ०नि० पिन्टू, है०का० सुशील कुमार, इरफान अली, का. मनेन्द्र सिंह, महीपाल सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, सतेंद्र कमुर, कुलदीप कुमार थाना नई मण्डी मौजूद रहे।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्त शमशेर अहमद उपरोक्त थाना मन्सूरपुर पर पंजीकृत मु०अ०सं० १२७/२०२४ धारा ३९२ भादवि में वांछित चल रहा था । अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20921 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 7 =