Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: वैश्य सभा की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर कार्यकारिणी की एक सभा गुदड़ी बाजार कार्यालय पर आहूत की गई, बैठक की अध्यक्षता कृष्ण गोपाल मित्तल अध्यक्ष व संचालन महामंत्री अजय कुमार सिंघल द्वारा किया गया।

बैठक में उपस्थित वैश्य बंधुओं ने शिव रात्रि के पावन पर्व पर कावड़ियों की सेवा हेतु २२ जोलाई से गोल मार्केट के बाहर चिकित्सा शिविर लगाने का निर्णय लिया गया।

शिविर का शुभारंभ प्रसिद्ध उद्योग पति एवम समाज सेवी सौरभ स्वरूप बंटी द्वारा किया जाएगा। शिविर में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के गौरव स्वरूप ,डॉ रजत जिन्दल, डॉ शेलेन्द्र, शिव चरण गर्ग का विशेष सहयोग रहेगा। बैठक में शिविर सेवा भाव से कार्य कर शिविर को सफल बनाने पर व्यापक मन्त्रणा हुई।

अन्त में अमरनाथ आपदा एवम विभिन्न स्थानों पर बाढ़ एवम भूस्खलन की त्रासदी से मृत लोगों की आत्मा की शान्ति तथा कांवड़ यात्रा व शिविर की सफलता की प्रार्थनाकी गई।

बैठक प्रमुख रूप से कृष्ण गोपाल मित्तल, अजय सिंघल, संरक्षक अशोक कंसल, दिनेश बंसल, योगेश भगत जी, जनार्दन स्वरूप, सुशील गोयल, नीरज अग्रवाल, शोभित गुप्ता, सौरभ मित्तल, संजीव गोयल, राकेश कंसल, संजय गुप्ता, नरेश संगल, अचिन कंसल, वैभव मित्तल, रजत गोयल, विकास अग्रवाल, शिव कुमार सिंघल आदि ने प्रतिभाग किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 11 =