Muzaffarnagar News: नेत्र जाँच शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारत विकास परिषद की शक्ति शाखा द्वारा आम जनता की सेवार्थ चलाये रहे कार्यक्रम के अंतर्गत गाँधी नगर स्थित रामप्यारी बेगराज मेमोरियल इंटर कॉलेज में बच्चों की निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं जांच शिविर आयोजित हुआ। जिसमे १०० बच्चों का नेत्र परीक्षण किया गया। तथा उन्हे नेत्ररो को कैसे स्वस्थ रखे उसके बारे मे भी बताया गया
इस अवसर पर अध्यक्ष मोहित कुमार संगल ने कहा कि जीवन में सेवा भाव के कारण ही हम गरीब, जरूरतमंद एवं निशक्तजनों की भलाई का कार्य कर सकते है ,शाखा संस्थापक सदस्य विशाल शर्मा ने कहा की सेवा कार्य क्षेत्र में लोगों की सहभागिता जरूरी है, और इससे समाज के अधिक से अधिक लोगो को सेवा कार्य मे आगे आना चाहिए।
मुख्य अतिथि प्रांतीय मीडिया प्रभारी अरविंद गुप्ता जी ने कहा की शाखा जनहित मे अच्छे कार्य कर रही है, उन्होंने कहा की शाखा स्कूलों मे हर महीने शिविर लगाती रहे कार्यक्रम के अंत मे शाखा सदस्यों ने अरविंद गुप्ता जी एवम विशिष्ट अतिथि एवम नेत्र जाँच कर्ता डॉ विक्रांत वशिशठ का पटका पहना कर एवम स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया
डॉ विक्रांत ने कहा की शक्ति शाखा समाज के लिए सरहानिय एवम नेक कार्य कर रही है शाखा द्वारा स्कूल प्रधानाचार्य श्रीमति प्रवींन सिंगल जी को भी शिविर मे सहयोग प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अन्त मे सचिव निर्वेश हुड्डा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद दिया और बताया की शाखा निशुल्क मेडिकल शिविर का समय समय आयोजन करती रहेगी। शिविर को सफल बनाने मे आनिमेश् जिंदलअमित सिंगल, आराधना सिंहल, डॉ रुचि शर्मा, आभास शर्मा आदि सदस्यों का सहयोग रहा।

