Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Morna News: पूर्णिमा गंगास्नान मेले का रंग, धर्मनगरी तबुंओं में हुई तब्दील

Morna News: मोरना। शुकतीर्थ पर धीरे-धीरे कार्तिक पूर्णिमा गंगास्नान मेले का रंग चढ़ने लगा है। करीब दो साल बाद इस बार फिर से गंगास्नान मेले को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। यही कारण है कि मेले के लिए गांव-देहात के साथ ही दूर-दराज क्षेत्र से भी श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है।

जिससे गंगा घाट पर तंबुओं का शहर बस गया है। तीर्थनगरी शुकतीर्थ में कार्तिक गंगास्नान मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। गंगाघाट पर श्रद्धालुओं ने अपने तंबू गाड़ लिए हैं, जिससे यहां तंबुओं का शहर प्रतीत होने लगा है। श्रद्धालुओं ने मां गंगा के अविरल धारा प्रवाह में स्नान कर सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की और इसके बाद मंदिरों के दर्शन करने पहुंचे।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाभारत कालीन प्राचीन वट वृक्ष के दर्शन व परिक्रमा कर धर्मलाभ उठाया। हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब के साथ ही आगरा से आए श्रद्धालुओं रजनीश, महेश, राजेश, नीरज, धर्मेंद्र, संजय, रीना, संजू, पूनम, प्रीति और भावना आदि ने बुधवार तड़के गंगा में डुबकी लगाकर पुण्यलाभ कमाया।

बड़ी संख्या में तीर्थनगरी पहुंचे श्रद्धालु-मोरना। जनपद के साथ ही दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु तीर्थनगरी पहुंच रहे हैं। बुधवार सुबह मोरना-शुकतीर्थ मार्ग पर गांव खरपोड़ निवासी डालेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान सुरेश पहलवान व सोहनवीर टंडेढ़ा, व योगेश गुर्जर जड़वड़ कटिया से बैलों में जुती बुग्गियों में बैठकर शुकतीर्थ मेले में पहुंचे

जिन्होंने दशकों पुराने जमाने की याद दिला दी। किसानों ने बताया कि इन बैलों की जोड़ियों की कीमत लाखों में है, जिन्हें मेले की तैयारियों के लिए लगातार अभ्यास कराया जाता रहा है।

वहीं, जिला शामली क्षेत्र के गांव टिटौली निवासी वृद्ध रामपाल सिंह भी अपने परिजनों ग्राम प्रधान पप्पूराज, राकेश मास्टर, संदीप, नीरज, जितेंद्र और बिल्लू के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से शुकतीर्थ पहुंचे हैं।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 415 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 10 =