Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा का अभिनन्दन समारोह का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा का दायित्व बोध एवं अभिनन्दन समारोह गुप्ता रिसोर्ट मेरठ रोड पर बडेही उल्लास से समपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि अनुराग दुबलिश (रीजनल महासचिव), श्री शरतचंद्रा ( रीजनल संयुक्त महासचिव), शिशुकांत गर्ग (राष्ट्रीय प्रोजेक्ट सदस्य), परमकीर्तिशरण अग्रवाल (प्रा० संरक्षक), डॉ आर. के. सिंह (प्रा० अध्यक्ष), श्री मुकेश चन्द शर्मा (प्रा० महासचिव), श्री शशिकांत मित्तल (प्रा० कोषाध्यक्ष), श्रीमती रेनू कंसल (प्रा० महिला संयोजिका), एवं प्रा० चौयरमैन, प्रा० संयोजक सभी शाखाओं के दायित्वधारी व सदस्यों का सानिध्य प्राप्त हुआ।

र्वप्रथम मंच सज्जा के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर श्रीमती नीता दुबलिश व श्रीमती अलका सिंह द्वारा वन्दे मातरम् के साथ सभा का शुभारंभ हुआ इसके बाद शाखा द्वारा वर्ष भर हुए कार्यक्रम की संक्षिप्त रिपोर्ट शाखा सचिव कीमती लाल जैन द्वारा सदन में रखी सभी ने तालियां बजाकर शाखा द्वारा किए गए कार्यो की प्रशंसा की अध्यक्ष रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट ने अपने सम्बोधन में कहा कि शाखा को इस वर्ष प्रा० की सर्वश्रेष्ठ शाखा चुना गया है इसके लिए उन्होंने शाखा के प्रत्येक सदस्य का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि आप सबके सहयोग के बिना यह सम्भव नहीं था

उन्होंने शाखा के प्रत्येक सदस्य को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया। इसके बाद डॉ नितिन जैन व उनकी कार्यकारिणी को प्रा० महासचिव मुकेश चन्द शर्मा ने शपथग्रहण कराई अपने प्रथम अध्यक्षीय सम्बोधन में डॉ नितिन जैन ने अपने आने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा बताई व सभी सदस्यों से इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा की इस अवसर पर शाखा में ग्यारह नये सदस्यों को शपथग्रहण कराकर सम्राट परिवार में शामिल किया गया प्रा० प्रकल्प प्रभारी विकास रत्न प्रवीण गुप्ता ने शाखा के रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट व डॉ नितिन के विकास रत्न बनने पर उनको बहुत ही सुंदर स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया

मुख्य अतिथि व सभी अतिथियों ने शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की इस अवसर शाखा के छरू सदस्यों ने मुजफ्फरनगर में होने वाली रीजनल सभा के लिए अंशदान दिया शाखा संस्थापक परमकीर्तिशरण अग्रवाल को प्रा० संरक्षक मनोनीत होने पर सभी ने उनको शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का बहुत ही सुंदर संचालन सुनील गर्ग द्वारा किया गया शाखा की और से पचपन सदस्य परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम चैयरमैन सुनील गर्ग व संदीप जैन रहे। शाखा की और से दो सदस्यों को समयबद्धता पुरस्कार में चांदी के सिक्के देकर सम्मानित किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21234 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 15 =