Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर-गौकश को मुठभेड में दबोचा

शाहपुर।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना शाहपुर पुलिस की बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ में ०१ शातिर गौकश अभियुक्त घायल/गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से गौकशी के उपकरण, ०१ रास गौवंश एवं अवैध शस्त्र बरामद किये।

जनपद में गौतस्करी/गौकशी की घटनाओं को रोकने तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस की ग्राम मंधेडा के जंगल में बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में ०१ शातिर गौकश अभियुक्त को घायल/गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से, गौकशी के उपकरण, ०१ रास गौवंश एवं अवैध शस्त्र बरामद किए गए। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

उल्लेखनीय हैकि थाना शाहपुर पुलिस को मुखविर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोगों द्वारा ग्राम मंधेडा के जंगल में रजवाहे के पटरी के पास ०१ गौवंश को गौकशी करने के उद्देश्य से बांध रखा है । सूचना पर थाना शाहपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गयी। अभियुक्तगण द्वारा अचानक पुलिस टीम से खुद को घिरता देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ और पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते रहे ।

पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर न्यूनतम बल का प्रयोग करते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें ०१ बदमाश घायल हो गया तथा ०१ बदमाश जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे जिनकी पुलिस टीम द्वारा कांम्बिग की जा रही है। घायल/ गिरफ्तार

अभियुक्त का नाम व पताः-

१. इमरान उर्फ लाला पुत्र अमीर अहमद निवासी सूजडू थाना खालापार है। फरार अभियुक्त मन्साद पुत्र साबिर उर्फ काला निवासी सूजडू थाना खालापार है। पकडे गये शातिरों के कब्जे से ०१ तमंचा मय ०१ खोखा व ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, गौकशी के उपकरण- छुरी, दाव, रस्सी, बोरा, आदि, ०१ राश गौवंश बरामद किये। घायल/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, उ.नि. गजेन्द्र सिंह, अजय त्यागी, यूटी धीरेंद्र प्रताप, है. कां. दिनेश कुमार, का. विनय कुमार, पवन शर्म, का. रतिक थाना शाहपुर शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21269 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − fourteen =