मुजफ्फरनगर पुलिस ला रही है खुशियां: ठगी की शिकार महिला की मदद
मुजफ्फरनगर। साइबर अपराधियों पर सख्त बने एसएसपी अभिषेक यादव के साइबर सेल ने ठगी की शिकार अंजुम पत्नी मूसा आलम निवासी मिनाक्षी चौक थाना कोतवाली शहर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी फ्लिपकार्ट कस्ट्यूमर केयर अधिकारी बनकर आवेदिका की डेबिट कार्ट की डिटेल्स प्राप्त कर उनके खाते से ५६,००० रूपये की फ्लिपकार्ट शापिंग के माध्यम से धोखाधडी कर ली गयी है।
इस पर साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए फ्लिपकार्ट से सम्पर्क किया तथा फ्लिपकार्ट से की गयी शॉपिंग को कैन्सिल कराकर सम्पूर्ण धनराशि आवेदिका के खाते में वापस करायी गयी।
साइबर ठगी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

