Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को किये झंडे वितरित

शाहपुर।(Muzaffarnagar  News) शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर झंडा अभियान में सभी छात्राओं को झंडे वितरित किए गए।

प्रधानाचार्या उषा अस्थाना जी ने छात्राओं को झंडे को सम्मान सहित कैसे लगाना है और सम्मान सहित कैसे उतरना है संबंधित निर्देश दिए।उन्होंने बताया की ११ अगस्त २०२२ से १७ अगस्त २०२२ तक हर घर में झंडा लहराएगा। सूर्योदय के पश्चात झंडा फहराया जाएगा और सूर्यास्त से पूर्व झंडा उतारकर सुरक्षित रखा जाएगा।

साथ ही उन्होंने प्लास्टिक के झंडे का कदापि उपयोग न करने की सलाह दी। इस अवसर पर प्रबंधक अरविंद गुप्ता ने छात्राओं को अमृत महोत्सव को अच्छे प्रकार से मनाने को कहा उन्होंने छात्राओं को १५ अगस्त पर अपने स्वतंत्रता दिवस को महोत्सव की तरह मनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने बताया कि १० अगस्त २०२२ को अमृत महोत्सव के अंतर्गत विद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक एवं देश भक्ति संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 2 =