Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: यातायात नियमों का पालन, जन जागरूकता जरूरीः एसएसपी

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन स्थित यातायात कार्यालय पर नवंबर माह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा की हमें यातायात के नियमों का सदैव पालन करना चाहिए और विशेषकर वाहन चलाते समय हम कोताही ना बरतें और पूरे तरीके से यातायात के नियमों का पालन करते हुए वाहन को चलाएं

साथ ही उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों के लिए जन जागरूकता की बहुत आवश्यकता है, हम स्वयं तो जागरूक हों साथ ही औरों को भी इसके लिए जागरूक करें!!इससे पूर्व उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए दीप प्रज्वलित किया और हरी झंडी दिखाकर यातायात रैली को रवाना किया!!

इस अवसर पर मुख्य रूप से एसपी सिटी , अर्पित विजयवर्गीय, एसपी अपराध प्रशांत कुमार, सी ओ सदर कृष्ण कुमार विश्नोई, सीओ सिटी कुलदीप सिंह, आर आई मोहम्मद नदीम, प्रमुख समाज सेवी कुंवर देवराज पंवार, मनीष चौधरी, नीरज बंसल ,विश्वदीप गोयल ने अपने विचार प्रकट किए! शरद शर्मा, सुरेंद्र मित्तल, विक्की चावला, डॉ राजीव, गुलशन चौधरी,सहित काफी संख्या में ट्रैफिक वार्डन और यातायात पुलिस स्टाफ मौजूद रहा

टीएसआई वीर अभिमन्यु ने सभी का धन्यवाद और आभार प्रकट करते हुए आशा जताई की सभी यातायात माह नवंबर में अपना भरपूर सहयोग प्रदान करते हुए यातायात माह की सार्थकता में अपना महत्वपूर्ण योगदान करेंगे, कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी नादिर राणा ने किया!!

जीवन में लक्ष्य को साधकर आगे बढ़ें छात्र
मुजफ्फरनगर। एसडी डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विद्यार्थी विभाग के संघ परिचय वर्ग का आयोजन किया गया, जिसमें जिला लक्ष्मीनगर से महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने छात्रों को एक लक्ष्य साधकर उसे प्राप्त करने की ओर बढ़ने का तरीका बताया।

कार्यक्रम का उद्घाटन विभाग प्रचारक राम शंकर ने किया तथा क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पद्म ने विचार रखे। जिला प्रचारक निपेंद्र, जिला संघ चालक सुरेंद्र उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने छात्रों को बताया कि वह कैसे जीवन में एक लक्ष्य साधकर उसे प्राप्त करने की ओर बढ़ सकते हैं। जिले भर से आए विद्यार्थियों के मन में उठे राष्ट्र हित में उठे प्रश्नों का निवारण किया गया। कार्यक्रम के संयोजक जिला विद्यार्थी प्रमुख सुमित भंवर एवं जिला कार्यवाह बृजेश रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − one =