Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सर्व ब्राहमण महासभा का धूमधाम के साथ मना स्थापना दिवस

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सर्व ब्राहमण महासभा का स्थापना दिवस बडी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम मे समाज सेवा एवं संस्था की मजबूती पर जोर दिया गया। सर्व ब्राहमण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री डा.संदीप शर्मा ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि सर्व ब्राहमण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.जे.पी.शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर ब्रहम समाज के उत्थान के लिए प्रेरित किया।
विशेषकर युवाओं और महिलाओं के उत्थान के लिए भविष्य मे कार्यक्रम बनाने एवं क्रियान्वयन पर बल दिया। उन्होने कहा कि देश के अन्दर  व्याप्त ज्वलंत समस्याओं के उपर भी ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि एक देश एक कानून एवं जनसंख्या नियंत्रण कानून व आर्थिक आधार पर आरक्षण ब्राहमण कल्याण बोर्ड के गठन के प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित किये गए। और भारत सरकार से निवेदन किया गया कि इन सभी विषयों पर जल्द से जल्द संसद मे कानून बनाया जाए। 
  कार्यक्रम मे उपस्थित आचार्य राममिलन शुक्ल राष्ट्रीय संरक्षक ने ब्राहमण समाज को आगे बढने का मार्ग दर्शन दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री डा.संदीप शर्मा ने अपनी वार्षिक रिर्पोट पेश की। उन्होने संगठन एवं सभा के कार्यक्रमो के बारे मे विस्तार से बताया। राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार अजय शर्मा, अर्न्तराष्ट्रीय महामंत्री ज्योतिषविद आचार्य सुभेष शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष पं.उत्तम शर्मा, रा.कोषाध्यक्ष रमेश जेडडी, अखिलेश गौड, इन्दू शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष उ.प्र. अनिल शर्मार,प्रदेश अध्यक्ष गुजरात प्रदीप पाण्डे, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड डी.सी.शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा विवेक मुदगल, प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान, प्रशान्त चतुर्वेदी प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली, गिरधारी लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा नेता अरविन्द राज शर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्री भगवान शर्मा,सुरेन्द्र शर्मा आदि ने अपने विचार रखे और सभी वक्ताओं ने समाज को एकजुट करने का आहवान किया। 
   इस अवसर पर बोलते हुए वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा ने कहा कि समाज ने जिस एकजुटता के साथ उन्हे व उनके परिवार को सहयोग प्रदान किया है। इसके लिए जीवन पर्यन्त आभारी रहेंगे। तथा समाज को यदि उनकी कहीं कोई आवश्यक्ता होगी तो वे सेवा मे तत्पर रहेंगे। े इस अवसर पर सभासद देवेश कौशिक एवं हिमांशु कौशिक एवं अन्य सभी ब्राहमण समाज के नवनिर्वाचित सभासदों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। तथा समाज के मेधावी बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। तथा सभी बच्चों को प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 
  कार्यक्रम की अध्यक्षता रा.अध्यक्ष पं.जे.पी.शर्मा द्वारा की गई तथा संचालन महामंत्री डा.संदीप शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे दण्डी स्वामी महादेव आश्रम महाराज द्वारा अपने आर्शीवचन मे कहा ब्राहमण समाज के लोगां को चाहिए कि अपने बच्चों को वे संस्कारवान बनाए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल अध्यक्ष श्री भगवान शर्मा, जिलाध्यक्ष अमित वत्स, जिलाध्यक्ष युवा हरीश गौतम, व्यापारी नेता संजय मिश्रा, अविनाश भारद्वाज, आदेश शर्मा, अरूण शर्मा, संजय गौतम, रजनीश वशिष्ठ, अंकुर शर्मा, विशाल शर्मा, मुकेश शर्मा, अंकित शर्मा, विशाल शर्मा, आशीष शर्मा, कविता शर्मा, नीशा शर्मा, अमित शास्त्री, प्रदीप शर्मा, भानू शर्मा,नरेन्द्र शर्मा प्रशासनिक अधिकारी जिला पंचायत, पं.राकेश शर्मा पूर्व प्रशासनिक अधिकारी जिला पंचायत, प्रवीण शर्मा, पत्रकार संदीप वत्स उर्फ पंडित जी,रोहताश शर्मा,पं.जयकुमार शर्मा,अश्वनी शर्मा आदि ब्राहमण समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20844 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × two =