Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: चार तस्करों को किया गिरफ्तार-अंग्रेजी शराब कार व बाइक बरामद, एक तस्कर हुआ फरार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)शहर कोतवाली पुलिस व आबकारी टीम ने संयुक्त अभियान में चार शराब तस्करों को भारी मात्रा में शराब व दो वाहनों के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद शराब को विधानसभा चुनावों में बिक्री के लिए लाया गया था। बरामद शराब के नकली होने का भी अनुमान लगाया जा रहा है।

एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा चुनावों में शराब तस्करी रोकने के लिए एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के दौरान आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार िंसह को सूचना मिली कि उक्त शराब तस्कर तस्करी की शराब लेकर शहर में प्रवेश करने वाले है।

उन्होंने शहर कोतवाल आनंद देव मिश्रा से सम्पर्क किया और एक संयुक्त अभियान में जटनंगला रोड पर चकरोड पर घेराबंदी कर एक कार व बाइक को रोका तो उसमे सवार लोग वाहन छोडकर मौके से भागने लगे आबकारी टीम व पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से पांच लोगों को दबोच लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमे 25 पेटी अंग्रेजी शराब रायल स्टेक ब्रांड बरामद हुई।

पुलिस ने बताया कि पकडे गये आरोपी सचिन पुत्र कृष्णपाल निवासी गोपालपुर थाना रमाला जिला बागपत, दीपक पुत्र ब्रजपाल निवासी मौहल्ला कानूनगोयान थाना चरथावल, नरेंद्र पुत्र अभयराम निवासी ग्राम काटका थाना जानसठ, कल्लू पुत्र कूडा निवासी ग्राम लालूपूरा थाना करौदा जिला करनाल है

जबकि पांचवा आरोपी प्रदीप पुत्र राजपाल निवासी वाजिदपुर पानीपत हरियाणा मौके से फरार हो गया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक महेंद्र ब्राजो कार, एक बाइक और 25 पेटी रायल स्टेक शराब बरामद हुई है।

शराब तस्करों को पकडने वाली टीम में शहर कोतवाल आनंददेव मिश्रा, आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार, एसएसआई सुदेश कुमार, एसआई अखिल चौधरी, हैड कांस्टेबल अशोक खारी, जितेंद्र त्यागी, कांस्टेबल मौ. अलीम, सचिन तेवतिया, आबकारी विभाग के हैड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार, डोडू व कांस्टेबल पवन कुमार शामिल है। एसएसपी ने शराब तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

 

शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)खतौली पुलिस ने बुढ़ाना रोड बाईपास के नीचे अवैध शस्त्र बना रहे शातिर को शस्त्रों, कारतूसों, उपकरणों व कच्चे माल के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए विधानसभा सामान्य निर्वाचन -२०२२ के दृष्टिगत अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना खतौली पुलिस द्वारा बुढाना रोड बाई पास पुल के नीचे से अवैध शस्त्र बनाते हुए ०१ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में मौहम्मद शानू पुत्र स्वः यासीन निवासी काँच का पुल, अहमद नगर थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ।

जिसके कब्जे से ०३ तमन्चा १२ बोर, ०७ तमन्चा ३१५ बोर, ०६ तमन्चा अधबने, ११ नाल, ०२ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०२ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस १२ बोर, तमंचा बनाने के उपकरण ०१ बाँक, ०१ शिकन्जा, ०४ रेती, ०१ ड्रिल मशीन, ०१ ग्राईन्डर मय ब्लेड, वैल्डिंग मशीन, ०१ लोहे की आरी मय ब्लेड, ०१ सुम्बी, ०४ छेनी छोटी बडी, ०१ पँखा भट्टी मे चलाने का, ०२ पेँचकस छोटे बडे, ०१ पिलास, ०२ सिन्डास, ०१ हथौडा, ०१ हथौडी, ०२ तिकोरे, १६ स्प्रिँग छोटे बडे, १२ लकडी की चाप, ५० लोहे की रिपिट, २४ वार्सल, २४ पेँच, ०५ बर्मे छोटे बडे, १२ ठिये छोटे, ०१ ठिया बडा, ०६ रेगमाल, १२ लोहे की पत्ती, ०१ छूरी, ०१ वैल्डिँग की राड का पैकेट, ०४ ग्राईन्डर के ब्लेड, ०१ बट बनाने का लोहे का फर्मा आदि बरामद किये।

 

अवैध शस्त्र सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 लौकेन्द्रपाल सिंह द्वारा अभियुक्त जावेद पुत्र सराफत निवासी हरिनगर थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर को कम्हेडा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा मय 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 महेन्द्र सिंह गौतम द्वारा अभियुक्त सुमित पुत्र सुधीर जाट निवासी दौलतपुर थाना सिखेडा जनपद मुजफ्फरनगर को मन्सूरपुर-दौलतपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

 

कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अलग-अलग स्थानों से कई को गिरफ्तार किया। थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र िंसह द्वारा वारण्टी अभियुक्त जसवीर सिंह पुत्र जयप्रकाश निवासी कैलापुर जसमौर थाना मीरापुर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 ललित कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त कदीम पुत्र जिलेदीन निवासी इदरिशपुर थाना बडौत जनपद बागपत को चौकी लालूखेडी से गिरफ्तार किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 10 =