Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: फैक्ट्री में चोरी करने वाले चार शातिरों को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चरथावल पुलिस ने नगला राई स्थित एक फैक्ट्री में चोरी करने वाले चार बदमाशों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शोएब पुत्र शाहदीन निवासी ग्राम नगलाराई थाने पर सूचना दी थी कि अज्ञात बदमाशों द्वारा उसकी फैक्ट्री में चोरी की गई है

जिसके सम्बंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की धरपकड़ के लिये भागदौड़ शुरू कर दी थी। पुलिस ने बताया कि चरथावल थानाप्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने फैक्ट्री में चोरी करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उक्त बदमाशों में दो कबाड़ी भी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश रोहित पुत्र धर्मपाल निवासी मौहल्ला शेखजादगान, चरथावल, फिरोज पुत्र इरशाद निवासी रोहाना रोड, चरथावल, नसीम पुत्र वहीद निवासी नहर बस्ती, चरथावल व नौशाद पुत्र युसूफ निवासी मुरवफान, चरथावल हैं।

इनमें नसीम व नौशाद कबाड़ी हैं, जो चोरी का माल खरीदते हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से बैल्डिंग मशीन, लोहे की २ प्लेट चोकोर व ०१ प्लेट गोल, १ साफ्ट व ०४ एंगल, ०१ पाइपरिंच, ०१ हथौडी, ०१ पाइप व ०१ रॉड, ०१ प्लास, ०२ पाना, ०२ रिंच, ०१ पेचकश, ०१ कटर मशीन, ०१ जैक बरामद किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 14 =