Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: श्रीराम ग्रुप पॉलिटैक्निक द्वारा फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्रीराम ग्रुप पॉलिटैक्निक द्वारा उत्साह-२०२२ एक फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में द्वितीय वर्ष के छात्र/छात्राओं ने प्रथम वर्ष के छात्र/छात्राओं का स्वागत किया।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ० एस०सी० कुलश्रेष्ठ के करकमलों द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया।

दीप प्रज्जवलन के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वन्दना द्वारा हुआ । जिसकी प्रस्तुति द्वितीय वर्ष की छात्रों मनीषा, अर्कित, आर्यन, मनु पाल, विक्की एवं दुष्यन्त द्वारा की गयी। द्वितीय वर्ष के छात्रों ने प्रथम वर्ष के छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस कार्यक्रम के दौरान छात्र/छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया, जिनमें द्वितीय वर्ष की छात्रा मनीषा द्वारा प्रस्तुत किये गये कार्यक्रम ने सबका मन मोह लिया।

कार्यक्रम का संचालन द्वितीय वर्ष के छात्र अर्कित सैनी एवं जावेद द्वारा किया गया। प्रस्तुत कार्यक्रम में देशभक्ति एवं स्वच्छ भारत मिशन एवं कोविड-१९ की सावधानियों की झलक भी दिखी।

मिस एण्ड मिस्टर फ्रेशर्स चुनने के लिये मॉडलिग का एक राउण्ड एवं कई राउण्ड प्रश्नों की प्रतियोगिताओं का आयोजन करते हुए अन्त में छात्रों से परिचय और उनके भविष्य में सफल होकर क्या बनना है जैसे प्रश्नों के उपरांत प्रथम वर्ष के छात्र अनुपम एवं छात्रा आकांक्षा को क्रमशः मिस्टर एण्ड मिस फ्रेशर्स चुना गया।

श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के चेयरमेन, डॉ० एस०सी० कुलश्रेष्ठ ने अपने अभिभाषण के दौरान द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा प्रथम वर्ष के छात्रों का स्वागत करने की संस्थान की इस परम्परा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रों का उत्साहवर्धन एवं प्रशंसा की।कार्यक्रम के अन्त में कॉलेज के प्राचार्य डॉ० रविन्द्र कुमार सैनी ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि किसी भी कॉलेज की सफलता उसके छात्र/छात्राओं की सफलता पर निर्भर करती है तथा ऐसे कार्यक्रमों द्वारा छात्रों के अन्दर छुपी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का सुदृढ प्रयास होता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संकाय के विभागाध्यक्ष इं० आशीष कुमार, अंजली रानी, इं० रूप सिंह, इं० रवि कुमार, इं० विशाल कुमार, इं० संजीव कुमार, चितरंजन कुमार तथा सभी अध्यापकगण एवं छात्रों का योगदान रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21026 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + twenty =